
पुखराज रत्न धारण करने से धन-समृद्धि में वृद्धि होती है। लेकिन हर रत्न को धारण करने का नियम होता है। अगर इस रत्न को सही तरीके से धारण ना किया जाए, तो इसका अशुभ परिणाम मिलता है। वहीं, बिना किसी ज्योतिष सलाह के कोई भी रत्न नहीं धारण करना चाहिए। चलिए जानते हैं कि पुखराज को किस उंगली में धारण करना चाहिए।

पु्खराज गुरु का रत्न माना जाता है। इसलिए गुरु से जुड़े ग्रहों और राशियों के प्रभावित राशियों को पुखराज धारण करना चाहिए। मकर राशि पर गुरु हो तो शीघ्र पुखराज धारण करना चाहिए। इससे इसे धारण करने वालों को लाभ होता है। अपनी कुंडली के अनुसार आपको इसे पहनना चाहिए।