
मिनीरत्न कंपनी आईएफसीआई लिमिटेड के शेयरों ने 6 महीने में लोगों का पैसा दोगुना कर दिया है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 52.02 रुपये से बढ़कर 107 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। कंपनी का NSE पर भी इनडायरेक्ट दांव है।

मिनीरत्न कंपनी बीईएमएल लिमिटेड के शेयर BSE में 3% से अधिक के उछाल के साथ 2035.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी को वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट्स की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई का ऑर्डर मिला है।

नवरत्न कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के शेयर मंगलवार को 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर BSE में इंट्राडे के दौरान करीब 11% चढ़कर 289.60 रुपये पर जा पहुंचे हैं।

आकाश मिसाइल बनाने वाली कंपनी भारत डायनामिक्स का मुनाफा पहली तिमाही में 6 गुना से ज्यादा बढ़ा है। कंपनी के शेयर 627 पर्सेंट चढ़ चुके हैं। कंपनी अपने शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है।
नवरत्न कंपनी NBCC को लद्दाख में ITBP से एक बड़ा वर्क ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर की वैल्यू 234.78 करोड़ रुपये है। कंपनी के शेयर गुरुवार को 92 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी निवेशकों को 2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है।
Bharat Heavy Electricals Ltd Share Price: महारत्न कंपनी को पहली तिमाही में बंपर फायदा हुआ है। यह स्टॉक 1 साल में 60 प्रतिशत का रिटर्न भी दिया है।
नवरत्न कंपनी राइट्स लिमिटेड को एक बड़ा इंटरनेशनल ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर दक्षिण अफ्रीका से मिला है और इसमें डीजल-इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव्स की सप्लाई करनी है। इस ऑर्डर की वैल्यू 35.82 मिलियन डॉलर है और इसे 20 महीने में पूरा किया जाना है।
नवरत्न कंपनी राइट्स लिमिटेड के शेयरों में बुधवार को तूफानी तेजी आई है। कंपनी के शेयर बुधवार को 15% से ज्यादा उछलकर 237.05 रुपये पर पहुंच गए हैं। राइट्स लिमिटेड को 175.41 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस ऑर्डर को 30 महीने में पूरा किया जाना है।
BEL Share Price: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं। ब्रोकरेज हाउस सिटी ने BUY टैग दिया है। आज बुधवार को शेयरों में गिरावट है।
Stock In News: BHEL और SAIL को मिला महारत्न स्टेट हट सकता है। इसके लिए दोनों कंपनियों को नोटिस सरकार की तरफ से दिया जा चुका है। मौजूदा समय में कुल 14 कंपनियों को महारत्न का दर्जा प्राप्त है।