
बरेली में महिला मित्र के बातचीत बंद करने से आहत युवक आकाश कश्यप ने सोशल मीडिया पर खुदकुशी संबंधी फोटो पोस्ट कर दी। मेटा अलर्ट के बाद पुलिस को सूचना मिली। कैंट पुलिस 15 मिनट में घर पहुंची और काउंसलिंग कर युवक की जान बचा ली। परिवार को भी उस पर नजर रखने की सलाह दी।

फर्रुखाबाद में प्रेमिका की हत्या की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रेमी ने भांजे के साथ मिलकर महिला का दुपट्टे से गला घोंटा और मरा समझकर गंगा में फेंक दिया। महिला झाड़ियों में फंस गई और होश आने पर बाहर निकलकर शोर मचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यूपी के कानपुर में एक प्रेमी को शादीशुदा प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया। घर में घुसते ही मोहल्ले के लोगों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और उसके ससुराल वालों को बुला लिया। ससुराल वालों ने दोनों को रंगे हाथों पड़कर लाठियां बरसाईं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शाहजहांपुर जिले में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए रात को उसके घर पहुंच गया। दोनों रात भर एक ही कमरे में रहे। सुबह लड़की के घर वालों ने प्रेमी को पकड़ लिया इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की।
आगरा में एक बेटी लवमैरिज करने से नाराज घर वालों ने हॉरर किलिंग की घटना को अंजाम दे डाला। पिता ने बेटी की इस हरकत से गुस्सा होकर उसे दर्दनाक मौत दे दी। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
बागपत में एक युवती शादी से पहले ही मां बन गई। घर वालों को बेटी के गर्भवती होने की जानकारी ही नहीं थी। बच्ची को जन्म देने के बाद मां की हालत बिगड़ गई। युवती को घर वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया। अधिक रक्स्राव होने के कारण उसकी मौत हो गई।
शामली के कांधला क्षेत्र में बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज चचेरे भाई ने साथियों के साथ मिलकर कबड्डी खिलाड़ी मोनू उर्फ गुल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह उसका शव नाला गांव के जंगल में मिला। पुलिस ने चार घंटे में मुख्य आरोपी और युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
मेरठ में छह महीने के बच्चे की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी मां शबाना और प्रेमी विशाल को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि इंस्टाग्राम पर शुरू हुए प्रेम संबंध में बच्चे को बाधा मानकर दोनों ने उसकी हत्या कर शव नाले में फेंक दिया
यूपी के बुलंदशहर में एक लड़की जिसे प्रेमी के लिए घर से भागकर गई, उसी ने धोखा दे दिया। डेढ़ साल तक लड़की नारी निकेतन में रही। यहां से जब वह वापस अपने घर लौटी तो घर वालों ने भी बेटी को ठुकरा दिया।
मेरठ के कंकरखेड़ा में हिस्ट्रीशीटर आदित्य के हमले में घायल छात्रा अनुष्का की हालत गंभीर बनी हुई है। सिर में फंसी गोली निकालने के लिए डॉक्टर ऑपरेशन की तैयारी कर रहे हैं। उधर, आदित्य का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जबकि उसकी मां ने बेटे की साजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।