
प्रयागराज में रेलवे महाकुंभ की तर्ज पर माघ मेला की ब्रांडिंग करेगा। सूबेदारगंज से विंध्याचल तक स्टेशनों को आकर्षक थीम से सजाया जाएगा। इसके लिए 38.44 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। रंग-बिरंगे पोस्टर, बैनर और विशेष बुकलेट श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाएंगी।
Kumbh snan, shahi snan: मुख्यमंत्री के साथ बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने हरिद्वार में 2027 के अर्द्धकुंभ मेले के 10 स्नान की तिथियां घोषित कर दी हैं। जनवरी से अप्रैल तक चलने वाले इस मेले में पहली बार साधु-संतों के साथ चार शाही अमृत स्नान होंगे

संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ की तरह सोशल मीडिया पर माघ मेले की तैयारी वायरल होने लगी है। माघ मेला 75 साल बाद खास नक्षत्र में पड़ने का दावा सोशल मीडिया पर हो रहा है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने भी महाकुंभ की तरह माघ मेला की तैयारी का निर्देश अफसरों को दिया है।

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान एक नागा बाबा के बयान का वीडियो देश और यूपी के कई इलाकों में बाढ़ के बाद वायरल हो गया है। बाबा ने तब कहा था कि 2025 पूरे हिन्दुस्तान के लिए भारी है, 2025 में चारों तरफ पानी ही पानी दिखेगा।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाकुंभ के दौरान भगदड़ में 37 बनाम 82 मौत का सवाल उठाया है। एक समाचार रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भगदड़ में 82 लोगों की मौत हुई थी।

महाकुंभ की तर्ज पर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा होगी। इस बार कांवड़ यात्रा का सुरक्षा और निगरानी प्लान तैयार किया गया है। मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान सेटअप करने की तैयारी है।

महाकुंभ में सबसे खूबसूरत साध्वी के नाम से चर्चित हुईं हर्षा रिछारिया की वृंदावन से संभल की 175 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू हो गई है। पदयात्रा शुरू करते ही उनकी चप्पल गायब हो गई। ऐसे में नंगे पैर ही उन्होंने यात्रा शुूरू कर दी है।

महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ में मारे गए 37 में से 35 लोगों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए का मुआवजा दे दिया गया है। मारे गए लोगों का मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि मृतकों की सूची अब भी नहीं आई है।

महाकुंभ में वायरल गर्ल के नाम से मशहूर हुईं माला बेचने वाली मोनालिसा अब वाराणसी में आयोजित धुरंधर हास्य कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगी। हालांकि मोनालिसा यहां नहीं आ रही हैं। उनकी जगह उनकी तस्वीर को मुख्य अतिथि बनाया जाएगा।

स्पेसएक्स क्रू-9 ने मिशन को पूरा किया और बुधवार तड़के 03.27 बजे अमेरिका की खाड़ी में फ्लोरिडा के तल्हासी के तट पर स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान में सुरक्षित रूप से उतरा। इसमें सवार होकर ही सुनीता विलियम्स 9 महीनों के लंबे समय के बाद धरती पर लौटी हैं।