
प्रतीका रावल ने बताया कि जय शाह ने हमारे मैनेजर को मैसेज किया कि मैं प्रतीका के लिए मेडल लाने का इंतजाम करना चाहता हूं। तो, आखिरकार अब मेरे पास मेरा अपना मेडल है। पहली बार जब मैंने उसे (सपोर्ट स्टाफ द्वारा उसे दिया गया मेडल) खोला और उसकी तरफ देखा, तो मेरी आंखों में आंसू आ गए।

प्रतीका रावल ने वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी, इसके बावजूद आईसीसी से उन्हें मेडल नहीं मिला क्योंकि सेमीफाइनल से पहले चोट के चलते वह टूर्नामेंट से बाहर हो गईं थी।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीता। प्रतिका रावल टीम के साथ जीत का जश्न मनाने के लिए व्हीलचेयर पर पहुंचीं। हालांकि, प्रतिका को विजेता टीम को दिए जाने वाला मेडल नहीं मिला।

शेफाली वर्मा सुर्खियों में हैं। महिला विश्व कप के फाइनल की सुपर स्टार। प्लेयर ऑफ द मैच। पहले बल्लेबाजी में 87 रन ठोके तो बाद में गेंदबाजी में 2 विकेट चटकाए। शायद ये दैवीय इच्छा ही थी कि जिसे वर्ल्ड कप की टीम में शामिल तक नहीं किया गया था वो फाइनल में जीत की नायिका बनकर उभरी।

इंजर्ड होकर सेमीफाइनल से पहले टूर्नामेंट से बाहर होने वाली सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल भी टीम इंडिया की जीत के जश्न में कहां पीछे रहने वाले थीं। वह व्हीलचेयर पर ही स्टेडियम में पहुंची और खिताब जीतने के बाद मैदान पर नजर आईं।

प्रतिका रावल के रिप्लेसमेंट के रूप में शेफाली वर्मा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। शानदार फॉर्म में चल रहीं प्रतिका को टखने में हेयरलाइन फ्रैक्चर के कारण वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा।

Shafali Verma vs Pratika Rawal Stats: शेफाली वर्मा को सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल की जगह भारतीय महिला टीम में शामिल किया गया है। भारत को गुरुवार को सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है।

शेफाली वर्मा की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम में एंट्री हो गई है। उन्हें चोटिल प्रतिका रावल की जगह शामिल किया गया है। प्रतिका टखने की चोट के कारण महिला वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो गई हैं।

Pratika Rawal injury: महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में ओपनर प्रतीका रावल के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है क्योंकि वह बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोटिल हो गई थीं। अगर वह समय पर फिट नहीं हो पाईं तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में उनकी जगह किसे ओपनिंग के लिए भेजा जाए? मिताली राज ने नाम सुझाया है।

महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाले सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। शानदार फॉर्म में चल रहीं ओपनर प्रतीका रावल रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गईं। मेडिकल टीम उन पर नजर बनाए हुए है और उम्मीद है कि वह सेमी के लिए फिट हो जाएंगी।