
अपर्णा यादव के पति रहे प्रतीक यादव का आज जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया। लिखा कि जैसा तुमने कहा था, तुम हमेशा जवान रहोगे। इस तस्वीर में अपर्णा, प्रतीक और उनकी बेटी साथ नजर आ रहे हैं।

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की बेटी पद्मजा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पद्मजा अपने प्यारे पापा प्रतीक की फोटो वाला टैटू हाथों पर बनवा रही है।

मुलायम सिंह यादव के छोटे प्रतीक यादव की तेरहवीं का एक वीडियो अब सामने आया है। किसी को भी भावुक कर देने वाला यह वीडियो खुद प्रतीक की पत्नी और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।इसमें पूरा परिवार हर संस्कार को निभाता साथ-साथ दिखाई दे रहा है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रतीक के निधन पर उनके घर जाकर शोक जताया था। अपर्णा यादव ने राज्यपाल को बताया था कि प्रतीक को ब्लड क्लॉट की समस्या थी। डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती रहने कहा था, लेकिन वह घर आ गए।
Prateek Yadav News: मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव की आज सोमवार को तेरहवीं है। अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया पर श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर पोस्ट किया है, जिस कार्ड में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य नाम हैं।
मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की तेरहवीं सोमवार को मनाई जाएगी। इसे लेकर एक अपर्णा यादव ने एक कार्ड एक्स पर पोस्ट किया है। इसमें अखिलेश यादव और उनकी बेटी अदिति का नाम भी है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपर्णा यादव के लखनऊ स्थित घर पहुंचे। उन्होंने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी।उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
प्रतीक यादव के निधन के बाद जिस तरह अखिलेश बड़े भाई की भूमिका में नजर आए और पूरा यादव परिवार एकजुट दिखा उसकी चर्चा पिछले कई दिनों से हो रही है। प्रतीक से जुड़े वे अनकहे किस्से भी सामने आ रहे हैं जिन्हें जानकर कोई भी कह देगा कि उनके लिए यादव परिवार के हर सदस्य का दिल धड़कने की यही है वजह।
मासूम पद्मजा की रुलाई और उसके कार्ड ने वहां मौजूद हर शख्स की आंखों में पानी ला दिया था। वहीं पद्मजा के बगल में मौजूद उसके चाचा सांसद आदित्य यादव भी मासूम पद्मजा का ये हाल देखकर भावुक हो गए। उन्होंने पद्मजा के सिर पर हाथ रखकर कहा, ‘रो मत बेटी, मैं हूं ना।’
प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया। मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक राजनीति से दूर रहकर रियल एस्टेट और फिटनेस कारोबार से जुड़े थे। उनके पास करोड़ों की संपत्ति और कई लग्जरी कारें भी थी। उनकी दोनों बेटियों को विरासत के तौर पर करोडों की संपत्ति मिली है।