
सम्राट चौधरी ने कहा कि विशेष रूप से भीषण गर्मी से बचाव के लिए बिहार के पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू का उल्लेख तथा राज्य के प्रसिद्ध जर्दालु आम की चर्चा बिहार की विशिष्ट पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मन की बात के 134वें कार्यक्रम में देशवासियों के साथ अपने मन की बात साझा की। इस दौरान उन्होंने एथलीट गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर से बात की। उन्होंने राष्ट्रीय 100 मीटर रेस में तीन बार नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा है।

PM Modi Mann ki baat: मन की बात के 133 वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि भारत विंड एनर्जी में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज हमारा देश दुनिया की चौथी बड़ी ताकत है। उन्होंने वैश्विक हालात पर भी चिंता जताई।

अपने मासिक रोडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि इससे हम सभी 140 करोड़ भारतवासियों को मिलकर निपटना है। प्रधानमंत्री मोदी ने जल संरक्षण की अपील भी की।
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा, ‘आजकल मैं सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प ट्रेंड देख रहा हूं। लोग साल 2016 की अपनी यादें ताजा कर रहे हैं। इसी भावना के साथ, आज मैं भी अपनी एक याद आपके साथ शेयर करना चाहता हूं।’
वर्ष 2025 के आखिरी मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने एंटी बायोटिक के कम होते असर को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आईसीएमआर की रिपोर्ट के मुताबिक बीमारियों के खिलाफ इसकी उपयोगिता कम हो रही है।
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में उत्तराखंड का विशेष रूप से उल्लेख किया। पीएम मोदी ने विंटर टूरिज्म को नए भारत की ताकत कहा। साथ ही पहाड़ी शादियों का जिक्र भी किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आप सभी चाय से मेरे जुड़ाव के बारे में जानते हैं, लेकिन आज मैंने सोचा, क्यों न मन की बात में कॉफी पर भी चर्चा की जाए। ओडिशा के कई लोगों ने कोरापुट कॉफी के बारे में अपनी भावनाएं मेरे साथ साझा कीं।’
पीएम मोदी ने कहा, 'गांधी जी ने स्वदेशी को अपनाने पर बल दिया और इनमें खादी सबसे प्रमुख थी। दुर्भाग्य से आजादी के बाद खादी की रौनक कुछ फीकी पड़ती जा रही थी, लेकिन बीते 11 साल में खादी के प्रति लोगों का आकर्षण बहुत बढ़ा है।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 124वें एपिसोड में झारखंड के नक्सल प्रभावित गुमला जिले का खास तौर पर जिक्र किया। उन्होंने नक्सलवाद का रास्ता छोड़ रोजगार से जुड़ने वाले एक युवा की प्रेरणादायी कहानी को सबके साथ साझा किया।