
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार को बड़ा तोहफा दिया है। अब बिहार में मरीज महज 2 रुपये में अपना इलाज करा सकेंगे। मोदी सरकार ने बिहार को 598 पीएचसी का तोहफा दिया है। ओपीडी में दिखाने के लिए मरीजों को मात्र 2 रुपये का पर्चा (सुविधा शुल्क) कटवाना होगा।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कहा है कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को तालमेल बनाकर एक ऐसी लॉबी ने बदनाम किया, जिसमें अफसरशाही, मीडिया, अदालत, सिविल सोसाइटी, आरएसएस और भाजपा के लोग शामिल थे।

कोयला खदान आवंटन में कथित घोटाला के केस से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मिली क्लीन चिट को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सही ठहराने पर कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी ने एक अंग्रेजी अखबार में आलेख लिखकर अपने मन की बात की है।

अब पीएम सूर्यघर बिजली योजना में लोन लेने के लिए सिविल स्कोर की जरुरत नहीं रह जाएगी। बिना सिविल स्कोर दिखाए ही बैंकों से 2 लाख रुपये तक के लोन लिए जा सकेंगे। इस संबंध में जल्द ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
अरविंद केजरीवाल ने E 20 पेट्रोल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए एक चुटकुले वाला वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने आरोप लगाया है E 20 पेट्रोल के खिलाफ आवाज उठाने वालों को अलग-अलग तरह से परेशान किया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी को छोड़कर हाल ही में BJP में आए राघव चड्ढा ने आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई अपनी मुलाकात को जीवनभर के लिए यादगार बताया है। उन्होंने 'एक्स' पर इसके फोटो शेयर किए हैं। हालांकि, इस मुलाकात के दौरान क्या बात हुई अभी साफ नहीं है।
GRWM Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेन जी यानी नई पीढ़ी के बच्चों की भाषा में रमते जा रहे हैं। हाल के दिनों में मोदी के कई रील वीडियो में जेन जी के लिंगो का छिटपुट इस्तेमाल करते हुए उनसे जुड़ने की कोशिश हुई है।
रुपाली गांगुली हमेशा पीएम नरेंद्र मोदी के सपोर्ट में आगे रहती हैं। अब रुपाली ने पीएम मोदी के खिलाफ गलत बोलने वालों की क्लास लगाते हुए कहा कि हमारे पीएम काश तानाशाह होते।
पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनत टिप्पणी करने वाली लड़की नोएडा स्थित अपने आवास पर नहीं है। इस बीच पुलिस ने भी कहा है कि उन्हें परिवार को प्रताड़ित किए जाने से जुड़ी कोई शिकायत नहीं मिली है।
झारखंड में एक शख्स पर वीडियो पोस्ट कर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।