
IIIT Campus Placement : आईआईआईटी प्रयागराज के बीटेक 2026 बैच का कुल प्लेसमेंट 96.25 प्रतिशत रहा। बीटेक आईटी के 4 छात्रों को सर्वाधिक 1.58 करोड़ रुपये का पैकेज मिला। औसत सीटीसी करीब 32.50 लाख रहा।

कानपुर के उप्र वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की इकाई सिंटेक्स यार्न में सफलता पाई है। पांच छात्रों को 4.2 लाख रुपये का पैकेज मिला है। चयनित छात्रों में नेहा यादव, तान्या श्रीवास्तव, अनुनय जोशी, कृष्णानंद सिंह और रोहित कुमार शामिल हैं।

IIIT Placement 2026: IIIT रांची के प्लेसमेंट सेशन 2022-26 में अब तक 243 जॉब ऑफर्स मिल चुके हैं। इस साल हाईएस्ट पैकेज 60 लाख रुपये और औसत पैकेज 16.16 लाख रुपये सालाना दर्ज किया गया है।

IIT Campus Placement: आईआईटी भुवनेश्वर की प्लेसमेंट रिपोर्ट 2026 में बड़ा फेरबदल देखा गया है। 91.1% प्लेसमेंट के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ने कंप्यूटर साइंस 86.9% को पीछे छोड़ दिया। हाईएस्ट पैकेज 74.3 लाख रहा।
NIT राउरकेला के BTech छात्रों को इस प्लेसमेंट सीजन में 1.31 करोड़ रुपये सालाना का सर्वाधिक CTC मिला। वहीं कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) के छात्रों का पैकेज 83.60 लाख रुपये सालाना रहा।
इटावा के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 21 अगस्त को नोडल प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया जाएगा। इसमें 2024, 2025 और 2026 पास आउट पुरुष प्रशिक्षार्थी भाग ले सकते हैं। वन्मत इंडिया प्रा. लि. 50 प्रशिक्षार्थियों का चयन कर रही है। चयनित छात्रों को 28,666 रुपये तक मासिक स्टाइपेंड मिलेगा।
Kanpur News: कानपुर के क्राइस्टचर्च कॉलेज में करियर काउंसलिंग सेल द्वारा एक प्लेसमेंट ड्राइव कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें अंतिम वर्ष के छात्रों को बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार और करियर के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता मोहम्मद उजैर ने डिजिटल बैंकिंग और करियर विकास की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
रांची में मारवाड़ी कॉलेज के प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में फैशन डिजाइनिंग विभाग के 11 विद्यार्थियों का चयन एफडी ट्रेनर के पद पर हुआ। यह चयन मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्रों के लिए किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को विभिन्न स्थानों पर प्रशिक्षण देने का अवसर मिलेगा।
रुद्रपुर में जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इसमें लेबरनेट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, बजाज ऑटो लिमिटेड में नौकरी के लिए साक्षात्कार करेगा। यह 12 और 13 अगस्त को आयोजित होगा। सभी सरकारी डॉक्यूमेंट्स के साथ आवेदन करने वाले युवाओं को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
धनबाद में बीबीएमकेयू के मुख्यालय में वर्ष 2027 बैच के लिए टीसीएस बीपीएस प्लेसमेंट ड्राइव की घोषणा की गई है। चार वर्षीय स्नातक कोर्स सत्र 2023-27 और 2024-28 के छात्र-छात्राएं इसमें भाग ले सकेंगे। प्री प्लेसमेंट टॉक 21 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे होगी। रजिस्ट्रेशन लिंक जारी किया गया है।