
पीएचडी कर रहे सूबे के नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों को बड़ी राहत मिली है। लोकभवन ने ऐसे सहायक प्राध्यापकों को पीएचडी करने की छूट प्रदान कर दी है।

BHU कुलपति को लिखे गए पत्र में प्रो. नेरलीकर ने आरोप लगाया कि वर्ष 2019 में एक छात्रा ने महज डेढ़ साल में पीएचडी पूरी कर ली। वह ज्यादातर समय अनुपस्थित रही। यही नहीं, उसने शोधकार्य छोड़ नौकरी ज्वाइन कर ली।

कृषि में उच्च शिक्षा और रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए पीजी और PhD छात्रों के लिए स्टाइपेंड की घोषणा की गई है। इस पहल के तहत चुने गए छात्रों को हर महीने 15000 रु तक की आर्थिक सहायता मिलेगी।

PRSU प्रयागराज में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के दौरान एआई के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय ने पीएचडी की पांच सीटों के लिए प्राप्त 22 आवेदनों में से आठ निरस्त कर दिए। इस तरह करीब 36 फीसदी अभ्यर्थी प्रारंभिक जांच में ही बाहर हो गए।
पंजाब यूनिवर्सिटी में मंगलवार को एक पीएचडी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा करंट लगने की वजह से हुआ। ज्योति का शव सड़क किनारे एक बिजली के खंभे के पास मिला था।
एमएनएनआईटी के एक पीएचडी छात्र को नियमों के उल्लंघन पर नियमित रूप से योग कक्षाओं में भाग लेना होगा। इसके साथ ही उसे अपनी उपस्थिति की रिपोर्ट समय-समय पर देनी होगी।
डीयू में 4 वर्षीय स्नातक करने वाले छात्रों को सीधे पीएचडी में प्रवेश देने के फैसले पर शिक्षकों के बीच मतभेद उभर आए हैं। कई फैकल्टी मेंबर्स का कहना है कि इससे शोध की बुनियाद कमजोर हो सकती है।
सरकार ने कहा कि जो छात्र बिना किसी वित्तीय सहायता के PhD पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेते हैं, उनके दायरे को बढ़ाने के लिए UGC ने गैर-नेट फेलोशिप के रूप में वजीफा देकर आंशिक सहायता करने का निर्णय लिया है।
Meerut News: मेरठ। 22 जुलाई को दीक्षांत समारोह से पहले छात्रों को पीएचडी और डीलिट की उपाधियां दी जाएंगी। प्रशासनिक विभाग के स्वागत कक्ष से डिग्री प्राप्त करने के लिए छात्रों को प्रफोर्मा भरकर लाना होगा। हॉस्टल और मैस की स्थिति का निरीक्षण भी किया जाएगा।
अमेरिका, यूके, जर्मनी, फ्रांस की तरह देश में भी अब प्रोडक्ट बेस्ड पीएचडी कराई जाएगी। एआईसीटीई अगले तीन माह में इसकी शुरुआत करने की तैयारी कर रहा है। यह जानकारी एआईसीटीई के चेयरमैन व दिल्ली विवि के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने दी।