
पवन खेड़ा असम पुलिस की क्राइम ब्रांच के समक्ष पूछताछ के लिए पहुंचे। पवन खेड़ा ने क्राइम ब्रांच के ऑफिस में जाने से पहले मीडिया से बात की और कहा कि मैं जांच में पूरा सहयोग कर रहा हूं। पवन खेड़ा ने कहा, 'मुझे पुलिस ने बुलाया है और उसी के अनुसार यहां आया हूं। हम कानून और अदालत का सम्मान करते हैं।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पेड़ा जरूर बनेगा। एक बार मैं कुछ कह देता हूं, उससे पीछे नहीं हटता। पवन खेड़ा के लिए मेरा कमिटमेंट है। सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें बोल दिया है असम के थाने में आकर हाजिरी लगाने के लिए। बाकी आप आगे आगे देखते रहिए।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पवन खेड़ा ने पत्रकारों से कहा कि बी.आर. अंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान नागरिकों के अधिकारों की रक्षा तब भी करता है, जब कथित तौर पर सरकारी तंत्र के दुरुपयोग के जरिए उनका उल्लंघन किया जाता है।

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मुझे किसी से भी खासकर अभिषेक मनु सिंघवी से लोकतंत्र, सार्वजनिक चर्चा या शिष्टाचार पर सीख लेने की जरूरत नहीं है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पवन खेड़ा की निजी स्वतंत्रता की रक्षा किया जाना जरूरी हो जाता है। अदालत ने टिप्पणी की, 'आरोप और प्रत्यारोप पहली नजर में राजनीति से प्रेरित लग रहे हैं। यह प्रतिद्वंद्विता से उपजा केस लग रहा है। इसमें ऐसा जरूरी नहीं है कि कस्टडी में लेकर ही पूछताछ करनी पड़े।'
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। असम पुलिस द्वारा दर्ज जालसाजी और मानहानि मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) दे दी है। जानिए मामले की पूरी जानकारी।
सुप्रीम कोर्ट ने असम के सीएम की पत्नी से जुड़े विवाद में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। पढ़ें कोर्ट में हुई तीखी बहस और मामले की पूरी जानकारी।
सुप्रीम कोर्ट में पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर जोरदार बहस। अभिषेक मनु सिंघवी ने असम CM को 'संवैधानिक काउबॉय' कहा, वहीं तुषार मेहता ने फर्जी दस्तावेजों का हवाला देकर हिरासत की मांग की।
गुवाहाटी हाई कोर्ट द्वारा एंटीसिपेटरी बेल की याचिका खारिज होने के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अब सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। वह असम के मुख्यमंत्री हिमंत की पत्नी द्वारा एफआईआर मामले में एंटीसिपेटरी बेल के लिए शीर्ष अदालत पहुंचे हैं।
पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका गुवाहाटी हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। असम के सीएम की पत्नी से जुड़े इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए अब कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। पढ़ें पूरी खबर।