
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में स्पष्ट किया है कि किशोरावस्था (Juvenile) में किए गए अपराध या दोषसिद्धि के आधार पर किसी व्यक्ति का पासपोर्ट रोकने का अधिकार अधिकारियों के पास नहीं है।

पासपोर्ट से जुड़ी यह खबर उन हजारों लोगों के लिए बेहद जरूरी है जो पासपोर्ट बनवाने या रिन्यू कराने की प्रक्रिया में हैं। 'दोहरी जन्मतिथि' का पेंच कई लोगों के विदेश जाने के सपने को रोक सकता है।

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ की पासपोर्ट याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि सीतलवाड़ अपनी विदेश यात्रा की योजना तय होने पर नई याचिका दायर कर सकती हैं। उनका पासपोर्ट 2002 के गोधरा दंगों के मामले में जमानत की शर्त के तहत अदालत में जमा कराया गया था।

छावनी थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति रंजीत कुमार चौहान के पास दो पासपोर्ट होने का मामला सामने आया है। दोनों पासपोर्ट में अलग-अलग जन्मतिथि और पिता का नाम दर्ज किया गया है। पुलिस ने धोखाधड़ी और पासपोर्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच जारी है।
कुंडा में एक व्यक्ति मो. कलीम ने गलत दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाए। पहले पासपोर्ट में जन्म तिथि 12 मार्च 1977 और दूसरे में 12 मार्च 1982 है। पुलिस ने दरोगा दुर्गेश सिंह की तहरीर पर कलीम के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
कुंडा में, पुलिस ने अफसर अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जिसने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाए। पासपोर्ट में आवेदक के माता का नाम, जन्मतिथि और पता में भिन्नता पाई गई, जो अपराध की श्रेणी में आती है। पुलिस की तहरीर पर कार्रवाई की गई है।
लखनऊ में एक संदिग्ध विदेशी महिला को पुलिस ने पकड़ा। महिला के पास कोई वीजा या पासपोर्ट नहीं था और उसने अपनी पहचान के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया। जांच के दौरान पता चला कि उसके दस्तावेज उज्बेकिस्तान में भी मौजूद नहीं हैं। महिला को नारी निकेतन में रखा गया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विदेश यात्रा, पढ़ाई या नौकरी के लिए पासपोर्ट बनवाने का इंतजार कर रहे दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी खबर है। पासपोर्ट विभाग ने दिल्ली के तीन प्रमुख केंद्रों पर ऑनलाइन स्लॉट की संख्या में इजाफा कर दिया है, जिससे अब अपॉइंटमेंट मिलने में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा।
मेरठ में, गाजियाबाद के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में 23 अप्रैल को पासपोर्ट लोक अदालत का आयोजन होगा। इस अदालत का उद्देश्य पासपोर्ट से संबंधित लंबित फाइलों का त्वरित निस्तारण करना है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप के अनुसार, विशेष अदालत में 50 आवेदकों की फाइलों का निस्तारण किया जाएगा।
रांची में केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड में पासपोर्ट सेवाओं पर दो दिनी शिविर मंगलवार से शुरू हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मियों को परिसर में पासपोर्ट संबंधी सुविधाएं प्रदान करना है। कुलपति प्रो सारंग मेढ़ेकर ने कैंप का उद्घाटन किया। पहले दिन 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, और सभी आवेदकों को आवश्यक दस्तावेज लाने के लिए कहा गया।