
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने क्षेत्र और मोर्चों के प्रभारी घोषित कर दिए हैं। रामप्रताप सिंह चौहान को पश्चिमी क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। गीता शाक्य को ब्रज, शंकर लोधी को कानपुर, दिलीप पटेल को अवध, रमेश सिंह को काशी और अभिजात मिश्र को गोरखपुर क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है।

दिल्ली में छात्र आंदोलन के बीच यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी लखनऊ में NEET के सफल छात्रों से मुलाकात की। पंकज चौधरी ने कहा कि छात्र पक्ष और विपक्ष के नहीं हो सकते।

यूपी भाजपा ने 2027 और 2029 चुनावों को ध्यान में रखते हुए 64 सदस्यीय नई टीम घोषित की है। इसमें 30 ओबीसी चेहरों को जगह देकर विपक्ष के पीडीए की काट का संदेश दिया गया है। महिलाओं, दलितों और विभिन्न जातियों को भी प्रतिनिधित्व मिला है, जिससे व्यापक सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश दिखी।

यूपी भाजपा की नई टीम में आधी आबादी की भागीदारी भी बढ़ गई है। प्रियंका रावत और अर्चना मिश्रा को छोड़कर सभी नए चेहरे शामिल किए गए हैं। -महिला मोर्चा समेत अन्य मोर्चों से महिला चेहरों को प्रमोट किया गया है।
यूपी भारतीय जनता पार्टी ने नई टीम घोषित कर दिया है। संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी है। 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश महामंत्री और 19 प्रदेश मंत्रियों की नियुक्ति की गई है।
अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की करोड़ों रुपये की रकम गायब होने के अखिलेश यादव के आरोप पर सियासत तेज हो गई है। पंकज चौधरी ने इसे मंदिर विषय बताते हुए कहा कि हर बयान का जवाब देना जरूरी नहीं है।
UP Vidhansabha Chunav 2027 : यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी शतरंज सज गई है। भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दल अपने-अपने समीकरण दुुरुस्त करने में जुटे हैं। ऐसे में रविवार से BJP के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी यूपी के एक-एक जिले में जाने की शुरुआत कर रहे हैं।
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चर्चा है कि 'एक व्यक्ति-एक पद' फॉर्मूले के तहत केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को मोदी कैबिनेट से मुक्त किया जा सकता है। पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।
यूपी में भाजपा की प्रदेश की टीम का पेच फंसा हुआ है। लगातार बैठकों के बाद भी पंकज चौधरी की नई टीम घोषित नहीं हो पा रही है। एक बार फिर इसी पर मंथन के लिए सीएम योगी से प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने मुलाकात की है।
यूपी भाजपा की नई टीम को लेकर सर्वोच्च स्तर से अंतिम मुहर लगनी है। हालांकि अधिकांश नामों पर सहमति बन चुकी है लेकिन कुछेक वीवीआईपी मामलों पर फैसला होना अभी शेष है।