
अपना दल कमेरावादी की नेता और विधायक पल्लवी पटेल ने 12 घंटे के अंदर पुलिस को दो बार छका दिया। पहले जौनपुर में रोकने के बाद भी खतों से होते हुए वाराणसी पहुंच गईं। फिर घेरेबंदी के बाद भी बीएचयू प्रदर्शन स्थल चेहरा ढंककर आ गईं।

अपना दल कमेरावादी की नेता और सपा से विधायक पल्लवी पटेल ने फिर एक बार पुलिस को चकमा दे दिया है। जौनपु से वाराणसी के बाबतपुर ऑटो में सवारियों के बीच बैठकर पहुंच गईं। अपना दल ने आज नीट को लेकर बीएचयू में प्रदर्शन का आह्वान किया है।

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर बनाया सुरक्षा घेरा तोड़ दिया। वे रेलवे स्टेशन के प्लेफार्म नंबर एक पर पहुंच गए। यूजीसी सिक्योरिटी रेगुलेशन तुरंत लागू करने की मांग करते हुए पल्लवी पटेल और उनके समर्थकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सपा विधायक पल्लवी पटेल रायबरेली के एसपी पर भड़क गईं। एक किसान की मौत के मामले में जब उन्होंने फोन पर नाराजगी जताई, तो एसपी ने बीच में ही कॉल काट दिया। इस पर उन्होंने दोबारा फोन कर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि वह खुद ऑफिस पहुंचेंगी।
यूपी विधानमंडल बजट सत्र के बीच मंगलवार को लखनऊ का माहौल यूजीसी नियमों के समर्थन में प्रदर्शनों से गरमा गया। अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल ने अपने समर्थकों के साथ पैदल मार्च निकाला जो जैसे ही रिजर्व पुलिस लाइन के पास से गुजरा पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। विधायक सड़क पर धरने पर बैठ गईं।
जौनपुर पहुंची कौशांबी जिले में सिराथू विधानसभा की अपना दल कमेरावादी विधायक पल्लवी पटेल के तेवर देखने को मिले। उन्होंने एसपी को फोन मिलाया तो उनके पीआरओ ने उठाया। इस पर उन्होंने एसपी से बात कराने को कहा।
वाराणसी स्थित ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल के छात्र हेमंत सिंह की हत्या के मामले में प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय का घेराव करने जा रहीं सपा विधायक पल्लवी पटेल और पुलिस के बीच तीखी बहसबाजी देखने को मिली।
औरंगजे़ब की तारीफ कर महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी विधायक अबू आजमी मुश्किलों में फंस गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद अब सपा की बागी विधायक पल्लवी पटेल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अबू आजमी का निष्कासन करना है या नहीं ये सपा तय करेगी।
खीरी जिले के मझगई थाना क्षेत्र के हुलासीपुरवा गांव में गैंगस्टर के आरोपी युवक रामचंद्र की मौत के मामले में विपक्ष ने खीरी पुलिस को घेरना तेज कर दिया है। शुक्रवार को अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष पल्लवी पटेल गांव में पहुंचीं। वह सीओ पीपी सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों पर जमकर बरसीं।
प्राविधिक शिक्षा विभाग में गलत ढंग से डीपीसी कर एचओडी बनाए जाने का आरोप लगाने वाली सिराथू विधायक अद (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल ने रविवार को मंत्री आशीष पटेल के पूर्व ओएसडी आरबी सिंह पटेल को मीडिया के सामने प्रस्तुत किया।