
PTI नेताओं और इमरान खान की बहनों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें जेल में पूर्व पीएम से मिलने नहीं दिया जा रहा है। पार्टी ने मांग की है कि इमरान खान का स्वतंत्र डॉक्टरों से चेकअप कराया जाए।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की कैद के तीन साल पूरे होने पर उनके समर्थकों ने बुधवार को पुलिस की कार्रवाई के बावजूद देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन किया। इस दौरान 100 से अधिक समर्थकों को गिरफ्तार किया गया।

पाक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इमरान खान के दाहिनी आंख में 'सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन' (CRVO) नामक गंभीर बीमारी का पता चला है, जो समय पर इलाज न मिलने पर स्थाई अंधापन पैदा कर सकती है। इसी वजह से उनकी 85 फीसदी रोशनी चली गई।

इमरान खान के बेटे ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी हुकूमत जानबूझकर उन्हें वीजा नहीं दे रहा है और पूर्व प्रधानमंत्री को परिवार से मिलने से रोका जा रहा है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मदद के लिए गुहार लगाई है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने एलन मस्क से उनकी पोस्ट्स की रीच बढ़ाने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा ग्रोक के मुताबिक जब भी वह इमरान खान से जुड़ी किसी बात को पोस्ट करती हैं, को एल्गोरिद्म उनकी रीच को लगभग शून्य कर देता है।
पहले भी ऐसी ही चर्चाएं थीं कि मिलिट्री कोर्ट में उन लोगों के खिलाफ केस चलाए जा सकते हैं, जिन्हें लेकर कहा जा रहा है कि वे इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर हुई हिंसा में शामिल थे। पाकिस्तान की सेना ने एक बयान भी जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि फैज हमीद को मिलिट्री लॉ के तहत सजा दी गई है।
इससे पहले इमरान खान ने बहनों ने दर्जनों समर्थकों के साथ जेल के बाहर डेरा डाल दिया था। विरोध प्रदर्शन के बाद बुधवार तड़के पंजाब पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और कई गाड़ियों को भी जब्त कर लिया।
इमरान खान के नेतृत्व वाली पीटीआई से सेना की अदावत जारी है। यहां तक कि गुरुवार को तो खैबर पख्तूनख्वा की विधानसभा में आसिम मुनीर के पोस्टर लहराए जाने पर विवाद छिड़ गया। इसके अलावा पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता की ओर से इमरान और खैबर के सीएम सोहैल आफरीदी के खिलाफ बयान देने पर भी विवाद मचा है।
इससे पहले पिछले सप्ताह इमरान खान के साथ मुलाकात के बाद उनकी बहन ने एक बयान में कहा था कि इमरान खान ठीक हैं लेकिन उन्हें जेल में मानसिक यातनाएं दी जा रही हैं।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के राजनीतिक सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने कहा कि इमरान खान अदियाला जेल में एकदम स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि पीटीआई के लोग देश में बवाल कराने के लिए अफवाह फैला रहे हैं।