
पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद 'जियो न्यूज' के कॉमेडी टॉक शो 'हंसना मना है' पर भावुक हो गए। उनका गला भर गया। रुंधे गले से शहजाद ने अपनी बात कहते रहे लेकिन भावनाओं का ज्वार नहीं समेट पाए। आंखों से आंसू भी छलक पड़े। आखिरकार 'हंसना मना है' के सेट से शहजाद रोते हुए बाहर चले गए।

ICC T20 World Cup Updated Points Table: पाकिस्तान ने यूएसए के खिलाफ 32 रनों से जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 का ताज हासिल कर लिया है। सलमान आगा की टीम ने भारत को पछाड़ दिया है।

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के चौथे दिन में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दो अलग-अलग मुकाबलों में एसोसिएट टीमों को धूल चटाई।

आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिए गए विशेष रियायतों और समझौतों को T20 विश्व कप 2026 के समाप्त होने के बाद सार्वजनिक करेगा। ये रियायतें ही PCB के ICC के फैसलों का बॉयकॉट खत्म करने के पीछे की मुख्य वजह बताई जा रही हैं।

अमेरिका ने पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच से पहले उसकी दुखती रग पर हाथ रख दिया है। वो दुखती रग है पिछले वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम की इसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ बहुचर्चित हार। अमेरिकी स्पिनर मोहम्मद मोहसिन ने कहा है कि पिछली हार की वजह से दबाव पाकिस्तान पर होगा।

PAK vs USA Pitch Report: पाकिस्तान और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 12वां मुकाबला आज कोलंबो में खेला जाना है। यूएसए ने पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को धूल चटाई थी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से खेलने के सवाल पर पाकिस्तानी गेंदबाज सलमान मिर्जा ने कहा कि टीम सारे मैच खेलने की तैयारी कर रही है। भारत बनाम पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होना है।

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज को रिकी पोंटिंग और रवि शास्त्री ने पारी की शुरुआत से ही बाउंड्री लगाने और तेजी से रन बटोरने की सलाह दी है। बाबर धीमी पारी खेलने की वजह से आलोचना झेल रहे हैं।

नीदरलैंड्स के तेज गेंदबाज पॉल वैन मीकेरेन ने कहा कि उनकी टीम पाकिस्तान के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच खराब परफॉर्मेंस की वजह से हारी, न कि इसलिए कि विरोधी टीम ने जीत हासिल की।

पाकिस्तान ने शनिवार को नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी ओवर में जीत हासिल की। मैच के बाद फहीम अशरफ ने कहा है कि पाकिस्तान की टीम पिछले एक साल से इसी शैली में क्रिकेट खेल रही है, इसलिए खिलाड़ी अब इसके आदी हो चुके हैं।