
पाकिस्तान सरकार ने टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ होने वाले मैच के बहिष्कार का अपना फैसला वापिस ले लिया है। सरकार के एक शीर्ष सूत्र ने पीटीआई को यह जानकारी दी।

बांग्लादेश ने पाकिस्तान से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से मैच खेलने की गुजारिश की है। पाकिस्तान क्रिके बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने यू-टर्न की फील्डिंग लगाई है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी के बीच बातचीत के बाद, पाकिस्तान भारत के खिलाफ टी-20 विश्व कप मैच के बहिष्कार का फैसला वापस ले सकता है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अनुरोध पर यह निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भी बहिष्कार के फैसले को वापस लेने का आग्रह किया है। अंतिम निर्णय मंगलवार या बुधवार को आने की संभावना है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने कहा है कि भारत के खिलाफ टी-20 विश्व कप मैच के बहिष्कार पर अंतिम फैसला अगले 24 घंटे में लिया जाएगा। उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ बातचीत जारी रखी है और प्रधानमंत्री को इस मुद्दे की जानकारी देंगे।

पाकिस्तान ट्राई सीरीज के नाम पर भारत के गले पड़ना चाहता था। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सीरीज की डिमांड खारिज कर दी है। हालांकि, आईसीसी बांग्लादेश पर एक मेहरबानी दिखा सकता है।

बहिष्कार पर प्रधानमंत्री शरीफ से लेंगे सलाह नकवी मैच विवाद कराची, एजेंसी। भारत

'फोर्स मेज्योर' पाकिस्तान के गले की हड्डी बन गया है। आईसीसी ने इंडिया मैच बॉयकॉट पर स्पष्टीकरण मांगा है। 'फोर्स मेज्योर' का इस्तेमाल अगर अवैध पाया गया तो आईसीसी संभावित हर्जाने की मांग भी कर सकता है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी ने आरोप लगाया है कि बीसीसीआई अपनी ताकत का हमेशा 'दुरुपयोग' करता है। वह लोगों को 'धौंस' दिखाता है और 'पाकिस्तान को हाशिये' पर धकेलता रहा है। उन्होंने बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया है।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 15 फरवरी के मैच के बहिष्कार का फैसला काफी सोच-समझकर लिया है।

इंडिया मैच बॉयकॉट से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का दम निकल सकता है। आईसीसी का वित्तीय चाबूक पीसीबी झेल नहीं पाएगा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को होना था।