
अहमद शहजाद ने अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि T20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद, आपने कोई बदलाव नहीं किया। आप अचानक से नए खिलाड़ियों को ले आए। अब जब आप सीरीज हार गए हैं, तो आप प्लेइंग XI में नए खिलाड़ियों के होने का बहाना बना रहे हैं।

पाकिस्तान मैनेजमेंट ने इस आधार पर शिकायत दर्ज कराई है कि उनका मानना है कि बांग्लादेश ने रिव्यू तब लिया, जब बड़ी स्क्रीन पर उस गेंद का रीप्ले दिखाया जा चुका था।

BAN vs PAK 3rd ODI Highlights: बांग्लादेश ने तीसरे वनडे में पाकिस्तान को 11 रनों से हराकर तीन मैच की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। इसी के साथ बांग्लादेश ने 11 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज जीती।

लिटन दास का कहना है कि यह एक इंटरनेशनल मैच है, जो नियमों के अंतरगत होगा उनकी टीम वह करेगी, यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है। सलमान आगा ने रनआउट होने के बाद मैदान पर अपना गुस्सा जाहिर किया था, जिसके बाद लिटन दास भी भड़क गए थे।
पूर्व पाकिस्तानी प्लेयर रमीज राजा ने बांग्लादेश को सलमान आगा के रन आउट पर 100 में से 10 अंक दिए हैं। साथ ही अपने खिलाड़ी को समझाया है कि इस मुकाबले में दोस्ती के लिए कोई जगह नहीं है।
सलमान आगा ने कहा कि अगर मेहदी हसन मिराज को लगता है कि उन्होंने नियमों के हिसाब से जो किया वो ठीक किया है तो सही है, लेकिन अगर उन्हें इस जगह पर रखा जाता तो वह नियमों से ऊपर खेल भावना यानी स्पोर्ट्समैन स्पिरिट को चुनते।
बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज को सलमान अली आगा के रन आउट पर कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने इसे बिल्कुल सही ठहराया है। उनका कहना है कि अगर गेंद उनसे छूट जाती तो वह जरूर रन लेते।
बांग्लादेश वर्सेस पाकिस्तान दूसरे वनडे के दौरान पाकिस्तान के हरफनमौला हुसैन तलत के साथ हादसा हो गया। फील्डिंग करते हुए उन्हें इतनी भयंकर चोट लगी कि उन्हें स्ट्रेचर से मैदान के बाहर ले जाना पड़ा।
सलमान आगा के विवादित रन आउट को मोहम्मद कैफ ने सही नहीं बताया। उन्होंने युवाओं को इससे सीख लेने और फेयर प्ले का ज्ञान दिया। उनका कहना है कि वर्ल्ड कप क्यों ना दांव पर लगा हो, तब भी ऐसा नहीं करना चाहिए। आईए जानते हैं पूरा मामला-
BAN vs PAK Highlights 1st ODI: बांग्लादेश ने पहले वनडे में पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान पहले बैटिंग करते हुए मात्र 114 पर ढेर हुआ था।