
बिहार विधानसभा सत्र के दूसरे दिन लाइव प्रसारण के दौरान ऐसा मौका आया, जब स्क्रीन पर हम, रालोमो और जदयू का परिवारवाद एक ही फ्रेम में कैद हो गया। RLM के मां-बेटे और HAM की बेटी-मां के साथ JDU नेता की बेटी फोटो में आ गईं।

बिहार विधानसभा सत्र के पहले दिन शपथ ग्रहण के बाद नीतीश सरकार के मंत्री जमा खान RJD विधायक ओसामा शहाब से हाथ मिलाते नजर आए। इतना ही नहीं जमा खान ने ओसामा को अपने घर भी बुलाया और कहा कि वह उनके भाई जैसे हैं।

बिहार चुनाव में बाहुबली और उनके परिजनों ने भी चुनाव दांव खेला। मोकामा से अनंत सिंह, रघुनाथपुर से ओसामा शहाब की जीत हुई। वहीं दानापुर से रीतलाल और लालगंज से मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला की हार हुई।

Raghunathpur Result: सीवान जिले की एक और महत्वपूर्ण सीट रघुनाथपुर विधानसभा सीट का रिजल्ट घोषित हो गया है। शहाबुद्दीन के बेटे ओसोमा यहां से जीत गए हैं और जेडीयू को हार नसीब हुई है। दोनों के बीच 9248 वोटों का अंतर था।

सीवान के रघुनाथपुर में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर राजद प्रत्याशी और शहाबुद्दीन के बेटे रहे है। उन्होने कहा कि यह देश राम-सीता और श्रीकृष्ण का है, ओसामा बिन लादेन का नहीं हो सकता। उन्होंने जनता से अपील की कि ‘छोटे ओसामा’ को जीतने न दें।

सीवान की रघुनाथपुर सीट से आरजेडी प्रत्याशी और शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब पहली बार चुनावी मैदान में है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि अगर सरकार बनी तो मुख्यमंत्री साहब को यहां बुलाकर काम करवाएंगे। क्योंकि एक विधायक का पावर लिमिटिड होता है।

सीवान में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंंत्री अमित शाह ने शहाबुद्दीन का नाम लेकर आरजेडी पर हमला बोला। उन्होने कहा कि लालू यादव ने रघुनाथपुर से शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट दिया है। लेकिन आप लोग उसे जीतने मत देना, दोबारा जंगलराज मत आने देना।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने औरंगाबाद के गोह में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि शहाबुद्दीन के द्वारा एसपी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जाता था। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव उसी जंगलराज को वापस लाना चाहते हैं।

Bihar Elections: छपरा में चुनावी रैली को संंबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने शहाबुद्दीन का नाम लेकर आरजेडी पर हमला बोला। उन्होने कहा कि आरजेडी आज भी शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट दे तो बिहार सुरक्षित रह सकता है क्या?

सीवान में तेजस्वी यादव को चुनाव से पहले एक कोइरी नेता का नुकसान हो गया है। राजद के जिलाध्यक्ष बिपिन कुशवाहा ने गोरियाकोठी से टिकट नहीं मिलने के बाद पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।