
झांसी–कानपुर नेशनल हाईवे 27 पर एट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जखोली गांव के पास शुक्रवार दोपहर प्याज से भरे तेज रफ्तार ट्रक का टायर फट गया और फिर बेकाबू ट्रक हाईवे किनारे वाहनों का इंतजार कर रहे लोगों पर जाकर पलट गया।

पिता ने आरोप लगाया कि थाना एट क्षेत्र के अकोढ़ी बैरागढ़ गांव के रहने वाले ऋषि पटेल और उसके चचेरे भाई सिदार्थ पटेल ने दो दिन पहले उनकी बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर दिया। अचेत हालत में दोनों लड़कों ने उनकी बेटी को अपने गांव ले जाकर गैंगरेप किया।

मैं क्या करती रोज-रोज पति शराब के नशे में पीटते थे और उत्पीड़न करते थे। 25 दिसंबर की देर शाम को भी जब वह शराब के नशे में घर लौटे तब भी मुझसे मारपीट की जो उस दिन बर्दाश्त न हुआ और फिर डंडे से हमने भी पति की पिटाई कर दी। इसमें उसकी मौत हो गई।

उरई में एक और प्रेम विवाह करने वाले जोड़े ने वीडियो वायरल कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। एक मिनट 23 सेकेंड के इस वीडियो में युवती ने कहा कि उसे मारने की कई बार कोशिश की गई है।

11वीं की छात्रा ने ऑटो चलाने वाले पिता से आईफोन लेने की जिद की। पिता ने आश्वासन दिया कि कुछ समय बाद पैसा जुटाकर दिला देंगे। बेटी को यह बात नहीं समझ आई और जान दे दी। केवल फोन के लिए लाडली की मौत से पिता का बुरा हाल है।

उरई से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां छेड़छाड़ केस की विवेचना कर रहे दारोगा ने पीड़ित महिला को व्हाट्सऐप पर लगातार हेलो-हाय के मैसेज भेजकर परेशान किया। मामला अधिकारियों तक पहुंचते ही दारोगा को झांसी रेंज के आईजी ने निलंबित कर दिया।

उरई में थाने के अंदर भाजपा नेता से मारपीट के आरोपों ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया। मामले ने सोमवार को तब तूल पकड़ा, जब पार्टी कार्यकर्ताओं ने दरोगा और सिपाही के निलंबन की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया। करीब पांच घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित कर दिया।

थाना परिसर से 50 मीटर पहले लगे सीसीटीवी कैमरे में सिपाही अकेले पैदल आती दिखाई दी है। जबकि उसी फुटेज में कुछ सेकंड पहले एक संदिग्ध कार औरेया की ओर से आती दिखी। कार कुछ दूर जाकर निकल जाती है। आशंका है सिपाही को इसी कार ने ब्लॉक गेट से पहले उतारा।

उरई में थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की आत्महत्या मामले में आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला सिपाही की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

थानेदार की गोली लगने से मौत के मामले में महिला सिपाही पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। एसओ की पत्नी माया राय की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोपी महिला सिपाही ने ही आवास से बाहर निकलकर स्टाफ से एसओ के गोली लगने की सूचना दी थी। इसके तीन सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।