
आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भी इस बात का ध्यान रखा जाता था कि हमला ऐसे समय ना किया जाए जब दूसरी तरफ नमाज का वक्त हो। उन्होंने कहा, सबका मालिक एक है और सभी धर्मों का सम्मान है।

भारत के खिलाफ नैरेटिव जंग में पाकिस्तान ने कथित तौर पर कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्लेटफॉर्म भी खड़े किए हैं। इनमें यूरोप और ब्रिटेन में डिजिटल चैनल से लेकर फ्रांस, मैनचेस्टर और कराची से संचालित मीडिया नेटवर्क भी शामिल हैं।

ऑपरेशन सिंदूर में राफेल जेट गिराने के पाकिस्तानी दावे की एक बार फिर से पोल खुली है। पूर्व अमेरिकी फाइटर पायलट ने कहा है कि भारत ने इस ऑपरेशन के दौरान डिकॉय तकनीक का इस्तेमाल किया। इसके अलावा नई दिल्ली ने सार्वजनिक रूप से जो बयान दिए उससे भी पाकिस्तान की भ्रम की स्थिति बढ़ गई।

बाकू में भारत और अज़रबैजान के बीच अहम कूटनीतिक वार्ता संपन्न हुई। पुराने मतभेदों को भुलाकर दोनों देशों ने व्यापार, ऊर्जा, और सुरक्षा पर चर्चा के साथ द्विपक्षीय संबंधों को 'रीसेट' करने की ऐतिहासिक शुरुआत की है।
चुनावी राज्य केरल में एक सैनिक सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना के जहाज समुद्री व्यापार के एक महत्वपूर्ण मार्ग और ईरानी क्षेत्र होर्मुज समुद्री मार्ग से गुजरने वाले देश के टैंकरों की सुरक्षा कर रहे हैं।
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा है कि 'अभी के हालात' में अगर पड़ोसी कोई दुस्साहस करता है, तो भारत मुंहतोड़ जवाब देगा। वह जाहिर तौर पर अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के संदर्भ में बात कर रहे थे।
ऑपरेशन सिंदूर में नौसेना की भूमिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब यह कोई छिपी हुई बात नहीं है कि हम समुद्र के रास्ते पाकिस्तान पर हमला करने से बस कुछ ही मिनट दूर थे, तभी उन्होंने हमले रोकने का अनुरोध किया।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत और पाकिस्तान के गिरे हुए जेट्स की संख्या को लेकर दावा कर रहे थे। वही, ट्रंप अब ईरान में गिरे हुए अमेरिकी फाइटर जेट्स को केवल एक गलती करार दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक अमेरिका एक दर्जन से ज्यादा जेट्स गंवा चुका है।
भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकवादियों के खिलाफ किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पोलैंड ने अपनी खुशी जाहिर की है। पोलैंड की तरफ से कहा गया कि वह भारत के साथ एडवांस ड्रोन टेक्नोलॉजी में संयुक्त उत्पादन की इच्छा रखता है।
सेना ने यह भी कहा कि पिछले ऑपरेशन के दौरान आतंकवादी ठिकानों के साथ-साथ पाकिस्तान के सैन्य और एयरबेस को भी निशाना बनाया गया था, जिसके बाद पाकिस्तान ने सीधे और अन्य देशों के माध्यम से युद्धविराम की मांग की थी।