
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह एवं वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने एक राष्ट्र, एक चुनाव के प्रस्ताव का पुरजोर विरोध किया। उन्होंने इस विचार को विकृत और असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि देशभर में एक साथ चुनाव कराने की यह कवायद बिना सोचे-समझे उठाया गया कदम है।

हरिद्वार में संत समाज के बीच कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन नेशन वन इलेक्शन का संकल्प लिया। शिवराज ने कहा कि बार-बार चुनाव राष्ट्र की उन्नति में बाधक है।

रिपोर्ट के मुताबिक 2029 से ही एक देश एक चुनाव लागू हो सकता है और लोकसभा चुनाव के साथ देशभर में विधानसभा के चुनाव करवाए जा सकते हैं। संसद के शीत सत्र में संयुक्त संसदीय समिति अपनी रिपोर्ट सौंप सकतीहै।

कैबिनेट बैठक में सरकार ने स्पष्ट किया कि पंचायत और नगरीय निकायों के चुनाव अलग-अलग समय पर होने से प्रशासनिक व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इससे विकास कार्यों की गति भी प्रभावित होती है
समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने दावा करते हुए कहा कि अबतक जिन नागरिक संस्थाओं से सुझाव लिया गया है उसमें से करीब 99 फीसदी ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है।
One Nation One Election: पैनल के अध्यक्ष ने इस बात के भी स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अगर विधायी प्रक्रिया पूरी भी हो जाती है, तब भी 2034 से पहले पूरे देश में एक साथ चुनाव होने की संभावना न के बराबर है।
ONOE पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि देशभर में एक साथ चुनाव से जीडीपी में 1.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे देश को करीब सात लाख करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा।
एक देश एक चुनाव पिछले कुछ वर्षों से पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। भारत, जो लगभग 1.5 अरब नागरिकों के साथ विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, चुनावों को एक पर्व के रूप में मनाता है, जो इसकी विविधता और बहुलतावाद को दर्शाता है…
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ की बात करती है, लेकिन उसका असली मकसद अधिकतम सत्ता हासिल करना है। पहले उसने चुनावी बांड के जरिये ऐसा करने की कोशिश की, जो पूरी तरह गैर-कानूनी…
एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर बनाई गई संयुक्त संसदीय समिति के सामने पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ और जेएस खेहर ने कहा कि चुनाव आयोग को बेतहाशा ताकत नहीं मिलनी चाहिए।