
आजकल शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना न साधते हों। इस बीच दिल्ली में राजभर और सपा के कद्दावर नेता ओमप्रकाश सिंह की मुलाकात से यूपी के सियासी गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं। रविवार को अखिलेश यादव से भी इस बारे में सवाल किया गया।

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि अखिलेश इतना मुंबई क्यों जा रहे हैं, जबकी वहां तो सिर्फ दो सांसद हैं। यहां वाले जो भागने की तैयारी में हैं, उन्हें कौन देखेगा?

सपा में टूट को लेकर ओपी राजभर द्वारा किए गए दावे को निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने भी मजबूती दे दी है। संजय निषाद ने भी सपा में टूट का दावा करते हुए कहा है कि कांग्रेस और सपा के कई सांसदा और विधायक उनके संपर्क में हैं।

प्रयागराज में हुए ट्रिपल मर्डर केस को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। साथ ही उन्होंने दलितों और शोषितों के खिलाफ अपराध से जुड़े कुछ आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा है कि अपराध में यादव और मुस्लिम सबसे आगे हैं।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर लगातार निशाना साध रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर ओम प्रकाश राजभर ने एक लंबा पोस्ट लिखा।
योगी सरकार में ओपी राजभर तीन दिन पहले जौनपुर पहुंचे। जहां उन्होंने बिजली के खंभे की चपेट में आने से मृत युवकों के परिजनों से मुलाकात की। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें ओपी राजभर कुर्सी पर बैठे हुए हैं और वहीं पास बैठी कुछ औरतें रो रही हैं।
ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर हैरान कर देने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि महंगाई बढ़ने से बाइक हर गांव में आ गई। यहां तक कि लगभग हर गांव में 20 फीसदी तक फोर व्हीलर गाड़ियां तक आ गईं हैं। जबकि शहरों में 70 से 80 प्रतिशत चार पहिया वाहन हो गए हैं।
ओम प्रकाश राजभर ने कहा, साल 2027 के चुनाव में एनडीए रिकार्ड जीत दर्ज करेगा। प्रदेश में अगला चुनाव सपा के लिए निर्णायक हो सकता है। मुझे तो यह लगता है कि सपा विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं रहेगी।
गुजरे जमाने के मशहूर एक्टर ओम प्रकाश के लिए उस दिन पाकिस्तान से एक चिट्ठी आई थी।जब ये चिट्ठी एक्टर तक पहुंची तो वो बच्चों की तरह रोने लगे। उन्होंने पाकिस्तान से चिट्ठी लाने वाले शख्स का हाथ चूम लिया।