
नूंह जिले के महू चोपड़ा गांव में गुरुवार को क्रिकेट की गेंद को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद दो पक्षों के बीच हिंसक पथराव में बदल गया। इस पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए। गांव का मुख्य मार्ग करीब एक घंटे तक जाम रहा।

गुरुग्राम से सटे नूंह जिले के बिस्सर अकबरपुर गांव में एक विवादित जमीन से चिता के लिए लकड़ी इकट्ठा करने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक ही परिवार के करीब 8 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि झड़प के दौरान कथित तौर पर लाठी-डंडे और गोलियां भी चलीं।

नूंह में भारी हंगामा खड़ा हो गया। यहां चोर को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव किया गया है। इस दौरान गोलियां चलने की खबर भी सामने आ रही है। स्थिति को काबू करने के लिए भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।

नूंह जिले की फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान की पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने विधायक को गुरुग्राम शिफ्ट किया है। इस दौरान दर्जनों पुलिस वाहनों का काफिला मौजूद रहा। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

नूंह जिले में एक दिन पहले हुई हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने इस मामले में लुकमान, जुबैर, उमरदीन, शकरूल्ला खान और रुस्तम नाम के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि इसरा ने समय के भाई पर भी फावड़े से हमला कर दिया,जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। यह खबर गांव में तेजी से फैल गई और थोड़ी ही देर में सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जुट गए। गुस्से से भरी भीड़ में माहौल और भड़कने लगा।

नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव मुड़ाका में मंगलवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई जिसमें कई लोग जख्मी बताए जाते हैं। इस दौरान छतों से पथराव हुआ और कांच की बोतलें फेंकी गईं। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

हरियाणा के नूंह के बिछौर थाना इलाके में सोमवार को ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में दोनों ओर के 10 लोग घायल घायल बताए जा रहे हैं।

नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी ने रविवार को किशोरियों के बीच कटार बांटा था, जिसका वीडियो सोमवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।