
गाड़ी स्वामी उमेश को मोबाइल पर नोएडा पुलिस से एक हजार रुपये का चालान आया। उसने बताया कि वह नोएडा गया ही नहीं था और चालान उसकी कार के नंबर पर स्कूटी का है। उमेश ने आसपास के लोगों से जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वह सोमवार को पुलिस अधिकारियों से शिकायत करेगा।

नोएडा की पुलिस ने अप्रैल में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। सभी 27 थाने की रैंक पहली रही। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया है। हर शुक्रवार को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए समीक्षा की जाती है।

पुलिस उपायुक्त नोएडा द्वारा जारी आदेश के अनुसार 17 उपनिरीक्षकों (थाना/चौकी प्रभारियों) का तत्काल प्रभाव से तबादला कर नई तैनाती दी गई है। सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस का दावा है कि दोनों ‘मजदूर बिगुल दस्ता’ नामक संगठन के सक्रिय सदस्य हैं और इन्होंने प्रदर्शन के दौरान हिंसा, आगजनी और अव्यवस्था फैलाने में बड़ी भूमिका निभाई। हालांकि परिवारों और वकीलों का कहना है कि यह कार्रवाई विचारधारा को निशाना बनाकर की जा रही है।
नोएडा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत महिलाओं को साइबर अपराध और घरेलू हिंसा से बचाव के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और शिकायत करने के तरीके बताए। इसके अलावा, स्कूलों में छात्राओं को कराटे और जूडो का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
गौतमबुद्ध नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नोएडा पुलिस नवविवाहिता के शव को जलती चिता से उठाकर ले गई। ससुरालियों पर बिना पुलिस को बताए जल्दबाजी में अंतिम संस्कार का आरोप लगा है।
नोएडा के एक शख्स अपनी रेजिडेंशियल सोसाइटी में पानी की कथित कमी को लेकर चिंता जताई है। उसका दावा है कि निवासियों को लगातार 2 दिनों तक पानी की सप्लाई नहीं मिली है। सोसाइटी में पानी की भारी किल्लत के दावे का वीडियो सोसल मीडिया में वायरल हो रहा है।
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी सत्येंद्र भसीन उर्फ मोंटू के खिलाफ लंबे समय से जांच चल रही थी और अदालत की ओर से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बावजूद वह पेश नहीं हो रहा था। इसके चलते पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
युवक के परिजन ने कार सवारों ने लगाया था युवक के अपहरण का आरोप अपहरण का आरोप युवक के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस ने ली थी राहत की सास हापुड़ संवाद
यूपी एटीएस ने नोएडा से दो संदिग्ध आतंकियों तुषार और समीर को गिरफ्तार कर एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। इनके निशाने पर प्रमुख रूप से एक्स-मुस्लिम सलीम वास्तिक और सोशल मीडिया पर सक्रिय अन्य पूर्व-मुस्लिम थे।