
नार्वे की राजकुमारी मेट-मैरिट और जेफ्री एपस्टीन के बीच अश्लील ईमेल संवाद और बेटे मारियस पर रेप के आरोपों ने शाही परिवार को विवादों में घेर लिया है। जानिए क्या है पूरी सच्चाई और नोबेल शांति पुरस्कार पर क्यों उठ रहे हैं सवाल।

रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच अबू धाबी में पहली त्रिपक्षीय वार्ता खत्म हो गई है। वाइट हाउस के मुताबिक यह वार्ता बहुत सकारात्मक रही। वहीं इटली की पीएम ने युद्ध खत्म होने पर ट्रंप को नोबेल के लिए नॉमिनेट करने का दावा किया है।

नोबेल पुरस्कार को लेकर कई बार इच्छा जताने और फिर नॉर्वे के प्रधानमंत्री से नाराजगी जताने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें नोबेल की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा, मैं तो बस करोड़ों लोगों की जिंदगियां बचाना चाहता हूं।

ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका के नियंत्रण की जरूरत का दावा दोहराया। ट्रंप ने डेनमार्क की ऐतिहासिक और कानूनी दावेदारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि डेनमार्क इस द्वीप को रूस या चीन से सुरक्षित रखने में सक्षम नहीं है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्वे के पीएम को जमकर सुनाया है। नोबेल पुरस्कार न मिलने से नाराज ट्रंप ने कहा कि आठ युद्ध रुकवाने के बाद भी नॉर्वे ने उन्हें नोबेल पुरस्कार नहीं दिया। इसलिए अब वह वैश्विक शांति के बारे में सोचने के लिए बाध्य नहीं है।
मारिया कोरिना मचाडो की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को नोबेल पुरस्कार का मेडल सौंपने को लेकर नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कहा कि उन्होंने नोबेल के पीछे इस कदर पागल इंसान पहले कभी नहीं देखा।
Nobel Peace Prize: वेनेजुएला के नेता मारिया कोरिना मचाडो ने अपना नोबेल पुरस्कार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सौंप दिया है। हालांकि, उनके इस कदम की दुनियाभर में आलोचना हो रही है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने उनके इस कदम को वेनेजुएला की हताशा और अमेरिका के घमंड का सुनहरा अवसर करार दिया।
मचाडो ने डोनाल्ड ट्रंप को अपना नोबेल दे दिया। इस पर कमेटी ने आईना दिखाते हुए कहा कि इसे रद्द नहीं किया जा सकता, न ही बांटा जा सकता है, और न ही दूसरों को ट्रांसफर किया जा सकता है। मेडल के मालिक बदल सकते हैं, लेकिन नोबेल शांति पुरस्कार विजेता का खिताब नहीं बदल सकता।
नोबेल पीस सेंटर ने लिखा, 'नोबेल पीस प्राइज मेडल। इसका डायमीटर 6.6 मीटर, वजन 196 ग्राम होता है और यह सोने का बना होता है। इसके सामने के हिस्से पर अलफ्रेड नोबेल का पोट्रेट और पीछे तीन पुरुषों की एक दूसरे को कंधे से पकड़े हुए दिखाते हैं, जो भाईचारे का प्रतीक है। यह डिजाइन 120 सालों से नहीं बदली है।'
वेनेजुएला में विपक्ष की नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरेना मचाडो अपना पुरस्कार ट्रंप को देने के लिए तैयार हो गई हैं। हालांकि, उनके बयान के बाद नोबेल पुरस्कार समिति ने ऐसा करने से इनकार किया है।