
भाजपा सूत्रों का कहना है कि नितिन नवीन अकेले ही अध्यक्ष पद का नामांकन करेंगे और चुनाव होने की संभावना न के समान है। माना जा रहा है कि वह 18 या 19 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे। फिर उनके निर्वाचन की घोषणा होगी और उनके पदभार ग्रहण करने के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

नितिन नबीन के चुनाव को भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में अनुमोदित किया जाएगा, जो इस महीने के अंत तक होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद नितिन नबीन द्वारा अपनी नई टीम बनाने के लिए संगठनात्मक फेरबदल किए जाने की उम्मीद है…

अध्यक्ष के इस कड़े रुख से उन लोगों के पसीने छूट रहे हैं जो अब तक गुट बनाकर काम कर रहे थे। उन्हें डर है कि उनकी पिछली कारगुजारियां और जातिगत राजनीति की जानकारी नए अध्यक्ष तक पहुंच गई, तो उनके राजनीतिक भविष्य पर संकट आ सकता है।

वर्ष 2025 के अंत में बिहार के विधायक नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया जाना पार्टी में पीढ़ीगत बदलाव का संकेत माना जा रहा है। उनके ऊपर साल 2026 में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी होगी।

तीन दिन के दौरे पर पटना आए बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति द्वारा आयोजित बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होने कहा कि 2026 में रामनवमी और भी भव्य और दिव्य होगी।

बुधवार को नौ बजे वह राजवंशी नगर स्थित नवीन सिन्हा पार्क पहुंचेंगे। वहां पूर्व विधायक और पिता नवीन किशोर सिन्हा की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मालूम हो कि नवीन भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद दूसरी बार पटना आ रहे हैं।

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन तीन दिन के पटना दौरे पर आ रहे हैं। आज (सोमवार) को वे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाने जाने के बाद उनका ये दूसरा बिहार दौरा है। इससे पहले दौरे में उनका भव्य रोड शो निकला था। बिहार बीजेपी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया था।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार को 'वीर बाल दिवस' के मौके पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ गुरुद्वारा बंगला साहिब में अरदास की।

वीडियो में नजर आ रहा है कि रोड शो के दौरान कुछ घोड़े वहां मौजूद हैं। इनमें से एक घोड़ा कुछ देर तो शांत था लेकिन अचानक ही वो बिदक गया। इसके बाद उसने अपनी पीठ पर बैठे घुड़सवार को वहीं जमीन पर धड़ाम से पटक दिया।

Nitin Nabin Highlights: बीजेपी के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का पटना में भव्य स्वागत हुआ, एयरपोर्ट से मिलर स्कूल तक मेगा रोड शो निकला। अपने अभिनंदन भाषण में उन्होने राहुल गांधी पर निशाना साधा। जिसके बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की।