
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत कैमूर के छात्र सूरज कुमार का चयन एनएलईपीसी के लिए किया गया है। चयनित विद्यार्थियों की दो दिवसीय मेंटरशिप कार्यशाला एनआईटी पटना में 12 और 13 अगस्त को आयोजित होगी। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों के प्रोटोटाइप प्रोजेक्ट को विशेषज्ञों से बेहतर बनाना है।

एनआईटी पटना में 10 दिवसीय शोध पद्धति पाठ्यक्रम की शुरुआत हुई है जो मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक समावेशन जैसे मुद्दों पर केंद्रित है। यह पाठ्यक्रम आईसीएसएसआर द्वारा प्रायोजित है और इसमें देशभर से स्नातकोत्तर छात्र, पीएचडी शोधार्थी और पोस्ट-डॉक्टोरल फेलो भाग ले रहे हैं।

NIT Campus Placement : एनआईटी पटना के सत्र 2022-26 बैच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 103 फीसदी प्लेसमेंट हासिल किया, जिसमें एक छात्रा को सर्वाधिक 41.37 लाख रुपये वार्षिक पैकेज मिला। अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, ओरेकल, टीसीएस और एक्सेंचर जैसी कंपनियों ने अच्छे ऑफर दिए।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना के 2022-26 बैच के छात्रों ने 103 प्रतिशत प्लेसमेंट प्राप्त किया है। इस बैच की सबसे अधिक पैकेज 41.37 लाख रुपये एक कंप्यूटर साइंस छात्रा को मिला। कई प्रमुख कंपनियों ने छात्रों का चयन किया है, जिसमें अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट शामिल हैं। नया सत्र शुरू होने पर और कंपनियों के शामिल होने की संभावना है।
एनआईटी पटना में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीटेक और डुअल डिग्री कार्यक्रमों की कुल सीटें बढ़ाकर 1023 कर दी गई हैं, जिससे बिहार के छात्रों को होम स्टेट कोटे के तहत बड़ा लाभ मिलेगा।
मुजफ्फरपुर में एमआईटी ने डॉ. जगदानंद झा स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया। मुख्य वक्ता एनआईटी पटना के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार जैन रहे। उन्होंने कहा कि एआई और आईओटी के संयोजन से आने वाले समय में शिक्षा, उद्योग और स्वास्थ्य में क्रांतिकारी परिवर्तन होंगे।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना के बीटेक छात्र नवनीत श्रेय ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त की है। उनका शोध पत्र ट्रीपलएआई-2026 सम्मेलन के लिए चुना गया है, जो सिंगापुर में होगा। यह एनआईटी पटना के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। नवनीत ने उन्नत एआई फ्रेमवर्क 'वैलोर' विकसित किया है।
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर एनआईटी पटना में राष्ट्रीय युवा दिवस पर यूथ जैम 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 454 छात्रों ने भाग लिया और खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। डॉ. ऋषि मोहन भटनागर ने बौद्धिक संवाद सत्र में युवाओं को प्रेरित किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डीएसपी विनय रंजन शामिल हुए।
-फोटो : वेट वार 2025 इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल कुलपति। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना के सिविल इंजीनियरिंग
NIT Patna Convocation: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) पटना का 14वां दीक्षांत समारोह शनिवार को मना। समारोह में 1018 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। इनमें दो छात्रों को ओवरऑल टॉपर की उपाधि दी गयी।