
भाजपा सांसद दुबे ने एक अभिनेत्री की कथित आत्महत्या से जुड़े मामले का हवाला देते हुए कहा कि अगर ये कुलदीप सेंगर और बृजभूषण शरण की बात करेंगे तो आदित्य ठाकरे की भी बात होगी, उसने हिरोइन को ही मार दिया।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सुझाव दिया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के कम्युनिटी नोट्स फीचर को एक प्रकाशन गतिविधि के तौर पर लिया जाना चाहिए। इससे उस पर पब्लिशर टैक्स के नियम लागू हो सकते हैं।

आपको बता दें कि सोमवार को बीजेडी के सांसदों ने राज्यसभा में बीजू पटनायक के इस कथित अपमान का जोरदार विरोध किया, और इसका असर ओडिशा की सड़कों पर भी देखा गया, जहां युवाओं और छात्रों ने प्रदर्शन किया और भाजपा सांसद का पुतला फूंका।

वरिष्ठ भाजपा नेता पांडा ने कहा कि बीजू अंकल एक महान व्यक्तित्व थे, न केवल अपने समय में ओडिशा के सबसे बड़े नेता थे, बल्कि राष्ट्र के अग्रणी व्यक्तियों में से एक थे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह आधुनिक भारत के महानतम देशभक्तों में एक थे।
बीजू जनता दल (BJD) ने निशिकांत दुबे के बयान को खारिज करते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की। बीजद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देबी प्रसाद मिश्रा ने कहा कि दुबे का बयान 'अशोभनीय, शरारतपूर्ण और एक देशभक्त का अपमान' था।
भुवनेश्वर के बीजद सांसद सस्मित पात्रा ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक पर की गई टिप्पणी के विरोध में संसदीय समिति से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस बयान को अपमानजनक करार दिया। बीजद के अन्य सांसदों ने भी दुबे से माफी मांगने की मांग की है।
सांसद निशिकांत दुबे के पूर्व पीएम नेहरू और पूर्व ओडिशा सीएम बीजू पटनायक पर दिए बयान से विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि बीजू पटनायक नेहरू और अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के बीच में एक कड़ी का काम करते थे।
भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि 19 मार्च 1972 को, इंदिरा गांधी और शेख मुजीबुर रहमान के बीच एक गुप्त समझौता हुआ था, जिसमें कांग्रेस ने बांग्लादेशी घुसपैठियों और बांग्लादेश के नागरिकों को यहाँ आने की पूरी छूट दे दी थी।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी एक्स पर ट्वीट करके इससे जुड़ी जानकारी देते हुए समझौते के 2 बिंदुओं को गिनाया है। इन बिंदुओं में विपक्षी दल से जुड़े नेताओं द्वारा सदन में शांतिपूर्ण व्यवहार किए जाने जैसी बातें शामिल हैं।
कांग्रेस सांसद और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने जवाब देते हुए पूछा- क्या आपको लगता नहीं है कि यह मानसिक असंतुलन की पराकाष्ठा है?