
Prayagraj News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापक भर्ती के लिए एनआईओएस से 18 माह का डीएलएड करने वाले पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का एक और अवसर दिया गया है। वे 11 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर आवेदन कर सकते हैं और 13 नवंबर तक त्रुटियों में संशोधन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा तीन और चार दिसंबर को होगी।

बिहार में टीआरई 3 में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के 18 माह के डीईएलएड की योग्यता पर बहाल विद्यालय अध्यापकों की सेवा समाप्ति के आदेश दिए गए हैं।

उत्तराखंड में बीएड प्रशिक्षण के आधार पर भर्ती हुए प्राइमरी शिक्षकों को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से छह महीने का ब्रिज कोर्स करने का मौका दिया गया है। इनके आवेदन पिछले काफी समय से लंबित थे।

राष्ट्रीय मुक्त शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के नाम पर 150 से अधिक फर्जी वेबसाइट और यू ट्यूब चैनल चलाए जा रहे हैं। एनआईओएस ने अभ्यर्थियों को आगाह करते हुए फर्जी वेबसाइट व यू ट्यूब चैनलों की सूची जारी की है।
NIOS 12th Result 2025 : एनआईओएस 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac पर जाकर अप्रैल सत्र का एनआईओएस 12वीं रिजल्ट 2025 देख सकते हैं।
उत्तराखंड बेसिक शिक्षक भर्ती में एनआईओएस डीएलएड को शामिल करने की छूट का लाभ उठाकर कई अपात्र भी काउंसलिंग में शामिल हो गए हैं। जबकि 2017 से पहले के TET पास अभ्यर्थी इसके लिए योग्य नहीं थे।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एनसीटीई ने 18 माह के एनआईओएस डीएलएड को मान्यता दे दी है। एनसीटीई ने इस बाबत सभी राज्यों को पत्र भेजा है।
इंटर में 50 फीसदी से कम अंक प्राप्त तथा ट्रेनिंग नहीं लेने वाले शिक्षकों की नौकरी पर तलवार लटक रही है। आरटीई के तहत केन्द्र सरकार का निर्देश है कि एक अप्रैल 2019 से किसी भी अप्रशिक्षित शिक्षकों को...
राष्ट्रीय शिक्षक अध्यापक परिषद (एनसीटीई) ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कहा है कि वे नेशनल ओपन स्कूल (एनआईओएस) से ऑनलाइन डीएलएड कोर्स करने वाले शिक्षकों की पात्रता को मान्यता दें। वे...
UPTET : मार्च में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा ( यूपीटीईटी ) 2020 में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान (एनआईओएस) से डीएलएड करने वाले अभ्यर्थियों को मौका नहीं मिलेगा। परीक्षा नियामक...