
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डैरिल मिचेल ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में उनकी टीम ने दोनों पावर प्ले में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जिससे उसे सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा जो टूर्नामेंट में उसकी पहली हार भी है।

न्यूजीलैंड ने अपने धाकड़ गेंदबाज को पैरेंटल लीव दे दी है। ये गेंदबाज कोई और नहीं, बल्कि लॉकी फर्ग्यूसन हैं, जो T20 विश्व कप 2026 के आखिरी लीग मैच में नहीं खेलेंगे। न्यूजीलैंड का आखिरी मुकाबला कनाडा से होना है।

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका का सुपर आठ में पहुंचना तय है। ऐसे में शनिवार को अहमदाबाद में जब दोनों टीम आमने-सामने होंगी तो उनका लक्ष्य टी20 विश्व कप के ग्रुप डी में शीर्ष स्थान हासिल करने की अपनी कोशिशों को अमली जामा पहनाना होगा। 3 मजबूत टीमों की मौजूदगी ने इसे ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ बना दिया है।

न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप के बीच बड़ा झटका लगा है। स्टार स्पिनर माइकल ब्रेसवेल चोट के चलते टूर्नामेंट से बहार हो गए हैं। न्यूजीलैंड को इस वजह से अपने टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में बदलाव करना पड़ा है।

न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में ही UAE का कचूमर निकाल दिया था। 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने पहले 6 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 78 बना दिए, जो इस T20 विश्व कप का रिकॉर्ड है।

T20 World Cup 2026 की पॉइंट्स टेबल में थोड़ा सा फेरबदल मंगलवार 10 फरवरी को हुए पहले मैच के बाद देखने को मिला। नीदरलैंड ने नामीबिया की टीम को धूल चटाई और इसी के साथ पाकिस्तान की टीम टॉप 2 से बाहर हो गई।

टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे दिन के मुकाबले में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका ने अपने-अपने मुकाबले जीते। अफगानिस्तान, नेपाल और आयरलैंड को हार का सामना करना पड़ा। नेपाल और इंग्लैंड के बीच खेला गया मुकाबला आखिरी गेंद तक चला।

न्यूजीलैंड ने टी20 इंटरनेशनल में अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़े टारगेट का सफलतापूर्वक चेज करने का श्रीलंका का रिकॉर्ड तोड़ा। न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान द्वारा मिले 183 रनों के लक्ष्य को 17.5 ओवर में हासिल किया।

न्यूजीलैंड की टीम के 2 बड़े खिलाड़ी टी20 विश्व कप 2026 से पहले बीमार पड़ गए हैं। यही कारण है कि वे वार्मअप मैच में नहीं खेलेंगे। हालांकि, अच्छी बात ये है कि वे विश्व कप के पहले मैच से पहले ठीक हो जाएंगे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। तेज गेंदबाज बेन सीयर्स को टीम में ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में शामिल किया गया है।