
New Delhi Railway Station : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। रेलवे ने स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए रंग आधारित नया प्रयोग शुरू किया है, ताकि यात्री आसानी से सही रास्ते तक पहुंच सकें।

New Delhi Railway Station : राजधानी के सबसे प्रमुख नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लगभग 30 ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर शिफ्ट करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इन ट्रेनों को चिन्हित करने के साथ ही उन स्टेशनों को भी चिन्हित कर लिया गया है।

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर सुरक्षा के लिए 1500 एआई कैमरे लगाए जाएंगे। सभी कर्मचारियों और विक्रेताओं को आईडी कार्ड मिलेगा। मंत्री ने नए कोच के डिजाइन का भी निरीक्षण किया, जो यात्रियों की सुविधा को बढ़ाएगा।

दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को सौ फीसदी डिजिटल पेमेंट की सुविधा मिलेगी। इसके लिए स्टेशनों पर आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट बुकिंग, कैटरिंग, पार्सल सेवा, पार्किंग आदि जगहों पर यात्रियों को डिजिटल पेमेंट के लिए क्यूआर कोड सेवा उपलब्ध कराना अनिवार्य है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दूरसंचार विभाग के सहयोग से डिजिटल ट्वीन तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इस तकनीक के माध्यम से स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों का अध्ययन किया जाएगा, ताकि सुविधाओं में सुधार किया जा सके। यह कदम सुरक्षा को बढ़ाने के लिए उठाया गया है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के करीब तुर्कमान गेट के पास आसफ अली रोड और पहाड़गंज के चेम्सफोर्ड रोड पर कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिन तक सीवर लाइन की मरम्मत और स्टेशन के रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत जारी निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक प्रभावित रहेगा
होली के अवसर पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए उत्तर रेलवे के दिल्ली डिवीजन ने व्यापक योजना तैयार कर ली है। इसके तहत दिल्ली के चार प्रमुख स्टेशनों (नई दिल्ली, आनंद विहार, पुरानी दिल्ली और निजामुद्दीन) पर 26 फरवरी से 4 मार्च तक विशेष बंदोबस्त रहेंगे।
लखनऊ-दिल्ली रेल मार्ग पर ट्रेनों की अधिकतम गति 100 से बढ़ाकर 120 किमी/घंटा करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। ट्रैक मजबूत करने, नई सिग्नलिंग और सुरक्षा सिस्टम लागू किए गए हैं। सफल स्पीड ट्रायल के बाद सेफ्टी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी, मंजूरी मिलने पर अप्रैल से नई रफ्तार लागू होगी।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य तेजी से शुरू हो चुका है। पहाड़गंज दिशा से कार्य आरंभ हुआ है, लेकिन वहां के दफ्तर बाधा बन रहे हैं। इन्हें अजमेरी गेट की इमारत के तीसरे मंजिल पर अस्थायी दफ्तर में स्थानांतरित किया जाएगा। नई इमारत के निर्माण के लिए 48 माह का समय तय किया गया है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य पहाड़गंज दिशा से शुरू हो चुका है। प्लेटफॉर्म एक के पास स्थित दफ्तरों को स्थानांतरित करने में बाधाएं आ रही हैं। इसके लिए अजमेरी गेट की दिशा में अस्थायी निर्माण किया जा रहा है। नई इमारत के लिए 48 माह का समय निर्धारित है, जबकि 16 ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है।