
आतंकी गतिविधियों से जुड़े उबैद मलिक की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में पता चला कि उबैद नेपाल भागकर भारत में एक बड़ा नेटवर्क तैयार करने की योजना बना रहा था। सऊदी में बैठे आकाओं ने उसे यह सलाह दी थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

भारत नेपाल की सीमाओं की चौकसी में अब विदेशी श्वानों के साथ भारतीय मूल के दो श्वानों, स्नोवी और बेला, को तैनात किया जाएगा। 39 वीं वाहिनी एसएसबी ने इन श्वानों को नशीले पदार्थों और विस्फोटकों की पहचान में प्रशिक्षित किया है। यह पहल विदेशी निर्भरता कम करके स्वदेशी सुरक्षा को मजबूत बनाएगी।

भारत-नेपाल कमांडेंट स्तर की काउंटरपार्ट को-ऑर्डिनेशन बैठक धनुषा, नेपाल में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना, अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए रणनीति बनाना और आपसी विश्वास को मजबूत करना था। दोनों देशों के अधिकारियों ने क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और तस्करी रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने पर सहमति जताई।

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निजी स्कूलों को बंद करने की मांग को लेकर संयुक्त
नेपाल के 29 छात्रों ने 5 से 7 अप्रैल तक प्रयागराज का भ्रमण किया। उन्होंने संगम और किले का दौरा किया, जहां उन्हें ऐतिहासिक जानकारी मिली। यह यात्रा भारत-नेपाल के बीच मित्रता को मजबूत करने में सहायक रही। छात्रों ने अयोध्या की ओर भी यात्रा की।
नवाबगंज में भारत-नेपाल सीमा पर एक नेपाली युवक को 1 किलो 18 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। युवक की पहचान सुरेन्द्र वर्मा के रूप में हुई है, जो भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। गिरफ्तारी सशस्त्र सीमा बल और नवाबगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में नेपाल में बर्ड फ्लू के मामले मिलने के बाद अलर्ट जारी किया गया है। रेंजर्स को निर्देश दिए गए हैं कि वे पक्षियों में लक्षणों की पहचान करें और मृत पक्षियों की जांच करें। बर्ड फ्लू से बाघ और अन्य वन्यजीवों को भी खतरा है, इसलिए निगरानी बढ़ाई गई है।
फिलहाल 79 साल के शेर बहादुर देउबा नेपाल के बाहर हैं और इलाज करा रहे हैं। देउबा का कनहा है कि मेरे और परिवार के खिलाफ लगे करप्शन के आरोप गलत हैं। ये सभी आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि मेरे परिवार की संपत्तियों के बारे में गलत प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है।
-किशनगंज के पूर्व एसडीपीओ के पास आय से अधिक संपत्ति का मामला पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। किशनगंज सदर के पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार का बंगाल से नेपा
सीमावर्ती इलाकों में हाथियों के उत्पात से किसान परेशान सीमावर्ती इलाकों में हाथियों के उत्पात से किसान परेशान सीमावर्ती इलाकों में हाथियों के उत्पात स