
Gaokao Exam in China vs NEET UG : क्या आप जानते हैं कि चीन में आयोजित होने वाली 'गाओकाओ' (Gaokao) परीक्षा, जिसे दुनिया की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षा माना जाता है, वहां पेपर लीक होना लगभग नामुमकिन है?

नीट परीक्षा रद्द होने पर एलन करियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने कहा मेडिकल प्रवेश परीक्षा को भी जेईई की तर्ज पर दो चरणों मेंस और एडवांस की तरह आयोजित किया जा सकता है।

रोहिणी आचार्या(लालू यादव की बेटी) ने नीट स्कैम समेत नौकरी वाली अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पूछा है कि परीक्षा पर चर्चा करने वाले प्रधानमंत्री पेपर लीक पर बोलने से क्यों बच रहे हैं।

लोगों में यह जानने की उत्सुकता बनी है कि आखिर सॉल्वर गैंग किस प्रकार सक्रिय था और इसकी जड़ें कहां तक फैली हुई हैं। मामले को लेकर छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
NEET-UG 2026 दोबारा परीक्षा को लेकर नई मुश्किल सामने आई है। मई-जून के सभी रविवार लगभग बुक हैं, जबकि सरकार नए हाइब्रिड परीक्षा मॉडल पर भी विचार कर रही है।
नीट 2026 पेपर लीक की खबर से बिहार के ग्रामीण छात्रों और उनके परिवारों में गहरा सदमा है। दो साल की मेहनत, कर्ज और उम्मीदें एक झटके में टूट गईं, कई छात्र डिप्रेशन में चले गए।
नीट यूजी 2026 में पूछे गए प्रश्नों से समानता वाला गेस पेपर मूल रूप से केरल के एक एमबीबीएस छात्र से सीकर के छात्र को मिला था। राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने बुधवार को यह खुलासा किया।
NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर के एक परिवार के 3 सदस्यों समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानें कैसे व्हाट्सएप पर 'गेस पेपर' और सीकर के एक ईमेल ने खोला इस पूरे फर्जीवाड़े का राज। पढ़ें इनसाइड स्टोरी।
बगोदर में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने नीट यूजी 2026 पेपर लीक के खिलाफ मार्च निकाला और एनटीए को भंग करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। अध्यक्ष विभा पुष्पा दीप ने कहा कि राजस्थान पुलिस जांच में 600 अंकों के उत्तर लीक होने का खुलासा हुआ है।
गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के विधायक ओमप्रकाश सिंह ने नीट यूजी परीक्षा के पेपर लीक पर सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोपियों के लिए आजीवन कारावास की सजा की मांग की और कहा कि परीक्षा प्रणाली पर छात्रों का भरोसा कमजोर हुआ है। उन्होंने शिक्षा की पारदर्शिता के लिए सख्त कानून बनाने की जरूरत बताई।