
बिहार में डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) कोर्स की पढ़ाई के लिए 17 नई सीटों की मान्यता मिली है। कैंसर, पेडियाट्रिक्स, स्त्री रोग, एनाटॉमी और जनरल मेडिसिन से संबंधित मरीजों को इन डॉक्टरों की सेवा का लाभ मिलेगा।

NBEMS ने 2026 के लिए NEET PG, NEET SS, FMGE और DrNB परीक्षा की संभावित तारीखें जारी कर दी हैं।

NEET UG Admit Card : नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल 26 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे।

दिल्ली सरकार के मेडिकल कॉलेजों मेडिकल स्नातकोत्तर, डीएनबी और फेलोशिप की कुल 108 अतिरिक्त सीटें बढ़ेंगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इसी शैक्षणिक सत्र से ही सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव किया है।
महराजगंज में नीट पीजी में दाखिले के नाम पर एक निजी अस्पताल के डॉक्टर से 55 लाख रुपये ठगे गए। आरोपियों ने डॉक्टर को काठमांडू नेपाल के मेडिकल कॉलेज में दाखिले का झांसा दिया और पैसे लेने के बाद धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों के वित्तीय लेनदेन और मोबाइल नंबरों की जांच शुरू कर दी है।
झारखंड सरकार राज्य के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने की कवायद में जुट गई है। इसके तहत राज्य में 942 चिकित्सा शिक्षकों समेत कुल 1277 डॉक्टरों की नियुक्ति जल्द होगी।
महराजगंज में एक डॉक्टर से नीट पीजी में दाखिले के नाम पर 55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। डॉक्टर ने आरोप लगाया कि विक्की त्रिपाठी और विनोद धीमन ने उसे काठमांडू के मेडिकल कॉलेज में दाखिले का भरोसा दिया और पैसे लेने के बाद टालमटोल करने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महाराजगंज के डॉ विशाल गुप्ता ने ऑल इंडिया नीट पीजी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन वाराणसी के बीएचयू में ऑर्थोपेडिक में पीजी के लिए हुआ है। विशाल ने अपनी पढ़ाई ईमानदारी से की और युवा वर्ग को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने की प्रेरणा दी।
नीट पीजी की कटऑफ माइनस 40 तक गिरने के बावजूद कर्नाटक में एमडी एमएस समेत मेडिकल पीजी की 780 से ज्यादा सीटें खाली रह गई हैं। सोशल मीडिया पर डॉक्टर्स का कहना है कि मोटी फीस होने के चलते इन्हें नहीं स्वीकार किया जा रहा है।
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि नीट-पीजी 2025-26 की कटऑफ पर्सेंटाइल कम करने से डॉक्टरों की गुणवत्ता पर असर नहीं पड़ेगा। जस्टिस नरसिम्हा ने इस बात की जांच करने का आश्वासन दिया है कि कमी से चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होगी या नहीं। सुनवाई 24 मार्च तक स्थगित कर दी गई।