
कांग्रेस की निष्कासित नेता नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि राहुल गांधी नेता बनने लायक ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के हितैषियों को भी मिलने के लिए 8 महीने का इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा पीएम मोदी बहुत ही आध्यात्मिक व्यक्ति हैं।

विवाद की जड़ें पिछले साल दिसंबर में जमीं, जब नवजोत कौर ने कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री का चेहरा वही बनता है जो 500 करोड़ रुपये का सूटकेस देता है।

पंजाब कांग्रेस प्रधान पर तीखा हमला बोलते हुए नवजोत कौर ने कहा कि राजा वड़िंग अब तक के सबसे घिनौने, अक्षम और भ्रष्ट प्रधान हैं। आपने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर कांग्रेस को बर्बाद करके खुद को जेल जाने से बचा लिया।

अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि नवजोत कौर सिद्धू आज भी गौमूत्र का सेवन करती हैं और स्नान करती हैं। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें कैंसर से लड़ने में मदद मिली। उनकी बात की पुष्टि नवजोत कौर सिद्धू ने भी की है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि दोनों ही नेता शीर्ष पदों की चाह रखते हैं लेकिन लोग उनसे पहले कुछ करके दिखाने को कहते हैं।

कांग्रेस से सस्पेंड हुईं नवजोत कौर सिद्धू ने अब भगवंत मान सरकार पर भूमि और शराब माफियाओं का साथ देने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने मान सरकार की पोल खोलने वाला पत्र राज्यपाल को लिखा है।

नवजोत कौर के पति नवजोत सिंह सिद्धू ने अभी तक इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। न मीडिया के सामने और न ही सोशल मीडिया पर उन्होंने इस विवाद पर कुछ कहा या लिखा है। पहले सिद्धू सोशल मीडिया पर बेबाकी से बयान देते थे, लेकिन इस मामले में पूरी तरह खामोश हैं।

सिद्धू की पत्नी ने गुरदासपुर से कांग्रेस के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा पर हमला बोलते हुए कहा कि रंधावा के गैंगस्टरों से संबंध हैं, जिसके बूते उन्होंने बेशकीमती जमीनें खरीदी हैं और रंधावा ने ही सिद्धू की पीठ में छुरा घोंपा।

शनिवार शाम पत्रकारों से बातचीत में नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि अगर कांग्रेस उनके पति को पंजाब में पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करती है तो वह (नवजोत सिंह सिद्धू) सक्रिय राजनीति में लौट आएंगे।

नवजोत कौर की टिप्पणी की उनकी अपनी पार्टी के सदस्यों ने भी आलोचना की। एक वरिष्ठ सांसद ने आश्चर्य व्यक्त किया कि क्या उनके पति और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू का इरादा पार्टी को नष्ट करने का है।