
Ranchi News: नामकुम प्रखंड सभागार में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया गया। प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों से जागरूकता फैलाने और प्रतिबंधित खेती रोकने में सहयोग मांगा। जनप्रतिनिधियों ने पोस्टर-बैनर, रोजगार के अवसर और पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की। अधिकारियों ने लोगों को अन्य फसलें उगाने, विकास योजनाओं से जुड़ने और अवैध खेती की जानकारी पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित लोगों ने अफीम की अवैध खेती और नशे के खिलाफ शपथ ली।

Ranchi News: कोचाटोली में सड़क निर्माण कार्य सेना द्वारा रोके जाने के मामले में स्थानीय लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर के नेतृत्व में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सड़क बनने से आसपास के कई इलाकों के हजारों लोगों को सुविधा होगी। मंत्री ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

Ranchi News: नामकुम के कोचा टोली से विकास नगर तक बनने वाली ग्रामीण सड़क का निर्माण सेना द्वारा रोके जाने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क को आवागमन का महत्वपूर्ण मार्ग बताते हुए निर्माण जारी रखा और कहा कि रोक लगने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे। सेना के अधिकारी एनओसी लेने की बात कहने के बाद देर शाम थाना पहुंचे और निर्माण कंपनी तथा संबंधित लोगों पर कार्रवाई की बात कही।

Ranchi News: बेड़ो में आयोजित छह दिवसीय स्व. मुकेश तिर्की स्मृति प्राइज मनी फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल में नाइन बुलेट क्वाली नामकुम ने पेनाल्टी शूटआउट में अक्षय इलेवन विशाहाखटंगा को 4-2 से हराकर खिताब जीता। विजेता टीम को दो लाख और उपविजेता को डेढ़ लाख रुपये मिले। महिलाओं के प्रदर्शनी मैच में करंज टोली विजेता बनी। घायल खिलाड़ी अविनाश उरांव के इलाज के लिए 65 हजार 70 रुपये की सहायता दी गई।
Ranchi News: नामकुम के राजा उलातू पंचायत के टुटीहारा जंगल से मिले शव की पहचान पूनम देवी उर्फ तेतरी महली के रूप में हुई। उनकी मां सहोदरा देवी ने कमल लकड़ा पर हत्या कर शव जंगल में फेंकने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस कमल की तलाश में छापेमारी कर रही है। शव परिजनों को सौंपा गया और अंतिम संस्कार किया गया।
Ranchi News: रांची-टाटा रोड पर रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे ब्यांगडीह बाजार के पास अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे पैदल जा रहे एक युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई और उसके दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। नामकुम पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा है। देर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।
Ranchi News: टाटीसिलवे थाना के पुराना चतरा में आपसी विवाद में एक दामाद द्वारा अपनी पत्नी व सास की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में 48 वर्षीय सो
Ranchi News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा गठित जांच समिति ने नामकुम में राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा के आवास और घटनास्थल का निरीक्षण किया। समिति ने पुलिस से अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया। गिरफ्तारी नहीं होने पर भाजपा ने थाना घेराव और आंदोलन की चेतावनी दी। समिति ने परिजनों से भी बातचीत की।
Ranchi News: एग्जाम सेंटर में चोरी की कोशिश नाकाम, एक चोर गिरफ्तार नामकुम संवाददाता टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के महिलौंग स्थित विरुपक्ष डिजिटल हब एग्जाम सेंटर में ग
Ranchi News: रांची-टाटा रोड पर गुरुवार सुबह ट्रेलर की मरम्मत करते समय 47 वर्षीय मैकेनिक परीक्षित नंदी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, ट्रेलर के हैंड ब्रेक नहीं लगाए गए थे और पहियों के आगे अवरोधक भी नहीं रखे गए थे, जिससे वह लुढ़ककर नंदी को कुचल गया। उनके बेटे ने चालक की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार बताया। चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।