
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने नागौर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-62) के चौड़ीकरण की परियोजना को मंजूरी दी है। यह परियोजना 1359.33 करोड़ रुपये की लागत से बीओटी मॉडल पर विकसित होगी। इससे पश्चिमी राजस्थान में सड़क संपर्क में सुधार होगा और निवेश, रोजगार, औद्योगिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

राजस्थान सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मंगलवार आधी रात को 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस व्यापक बदलाव में 7 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए हैं

राजस्थान के नागौर जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत 1 करोड़ रुपये की एमडीएमए ड्रग्स जब्त की। यह कार्रवाई ऑपरेशन संकल्प-नशा मुक्त नागौर के तहत की गई। खुड़ी कलां गांव में छापे के दौरान 979.02 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ और एक आरोपी श्रवणराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया।

राजस्थान के नागौर जिले में अवैध विस्फोटक के बड़े नेटवर्क पर प्रशासन ने बड़ा प्रहार करते हुए कथित ‘बारूद किंग’ सुलेमान खान के ठिकाने पर बुलडोजर चला दिया। थांवला थाना क्षेत्र के हरसौर गांव में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने आरोपी के अवैध निर्माण को ध्वस्त करना शुरू कर दिया।
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच एक दर्दनाक खबर राजस्थान से सामने आई है। प्रदेश के नागौर जिले के एक युवक की ईरान की मिसाइल हमले में मौत हो गई। युवक ओमान के खासब पोर्ट पर खड़े एक क्रूड ऑयल टैंकर पर मर्चेंट नेवी में ड्यूटी कर रहा था।
कौंधियारा, हिन्दुस्तान संवाद। कौंधियारा थाना में एक पति ने अपनी पत्नी व सास के खिलाफ
राजस्थान के नागौर जिले के मेड़ता शहर की सड़कों पर कुछ ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को चौंका दिया। तीन युवक-मुंडे हुए सिर, महिलाओं की सलवार-सूट पहने, हाथ जोड़े और बार-बार एक ही बात दोहराते हमसे गलती हो गई है.
नागौर जिले के डेगाना उपखंड के खारियावास गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। स्कूल के मुख्य बरामदे की छत की पट्टियां अचानक गिर गईं। यह घटना सुबह लगभग 8 बजे की है, जब सभी बच्चे मैदान में प्रार्थना सभा में शामिल थे।
राजस्थान के नागौर जिले में एक झड़प के बाद रेत खनन के वाहनों ने पांच ग्रामीणों को टक्कर मार दी। तीन ग्रामीणों की हालत गंभीर है। ग्रामीणों ने खनन वाहनों को रोका था, जिसके कारण झड़प हुई। पुलिस ने पुष्टि...
राजस्थान की सियासत में हमेशा सुर्खियों में रहने वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल इस बार खुद खबर बन गए हैं — वजह है बिजली का बिल!