
ऑस्ट्रेलिया के दिगगज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें सियालकोट स्टैलियंस ने खरीदा। वहीं, बाबर आजम को पेशावर जाल्मी ने रिटेन किया।
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में लाहौर कलंदर्स के लिए खेलेंगे। हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 से रिलीज कर दिया था, जिसके बाद वह 8 साल बाद पाकिस्तान सुपर लीग में खेलेंगे।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर उथल-पुथल मची है। पूर्व ICC अधिकारी समी-उल-हसन बर्नी ने कहा कि बीसीसीआई ने मुस्तफिजुर रहमान का मामला सही तरीके से हैंडल नहीं किया।

टी20 विश्व कप शुरू होने में अब गिनती के दिन बचे हैं लेकिन इसमें बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। रिपोर्ट्स की माने तो ICC ने BCB को 21 जनवरी तक का समय दिया है कि वह स्पष्ट करे कि भारत में विश्व कप के मैच खेलेगा या नहीं। हालांकि BCB ने डेडलाइन मिलने से इनकार किया है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मंगलवार को घोषणा की कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उनसे आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनकी भागीदारी पर अपने रुख पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया है। यह घटनाक्रम दोपहर में बीसीबी और आईसीसी के बीच हुई एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान हुआ।

ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि आईसीसी बांग्लादेश के वर्ल्ड कप मैचों को कोलकाता और मुंबई से शिफ्ट करके चेन्नई और त्रिवेंद्रम में शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है। इस पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि उन्हें आईसीसी की तरफ से इस बाबत कोई सूचना नहीं मिली है।

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी से जब एक बांग्लादेशी पत्रकार ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से निकाले जाने पर सवाल पूछा तो उन्होंने सवाल के तुक पर ही सवाल उठा दिया। सवाल से चिढ़े नबी ने दो टूक कहा कि इसका उनसे क्या लेना-देना है।

रिपोर्ट में कहा गया था कि बीसीसीआई ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल में वापसी करने का ऑफर दिया है। अब इस रिपोर्ट पर बीसीबी प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने प्रतिक्रिया दी है।

मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से निकाले जाने से बिलबिलाए बांग्लादेश ने अगले महीने से भारत में शुरू हो रहे टी-20 विश्व कप के मैचों की जगह बदलने की मांग कर रहा है। वैसे इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है जब किसी टीम ने आईसीसी टूर्नामेंट में किसी खास जगह पर खेलने से इनकार किया हो।

टी20 विश्व कप के लिए अपने मैच भारत से बाहर कराने की मांग करने, अपने यहां आईपीएल के ब्रॉडकास्ट पर रोक लगाने के बाद बांग्लादेश ने अब बीपीएल से भारतीय प्रजेंटर को बाहर कर दिया है। एएनआई के मुताबिक लोकल मीडिया में बुधवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से जुड़े सूत्रों के हवाले से इससे जुड़ी खबर आई है।