
उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी नवदीप रिनवा ने कहा है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (UP SIR) के दौरान दूसरे की आपत्ति पर अब तक सिर्फ 4336 नाम कटे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव फॉर्म 7 को लेकर कई आरोप लगा रहे हैं।

विशेष पिछड़ा वर्ग (ए) के अंतर्गत आने वाले सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े मुस्लिम समूह के लिए सरकारी, अर्ध-सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में 5 प्रतिशत आरक्षण से संबंधित सभी पिछले निर्णय और अध्यादेश रद्द कर दिए गए हैं।
नीतीश सरकार में जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी ने एक बवाली मुद्दा छेड़ते हुए उन मुसलमानों को आरक्षण के दायरे में लाने की मांग की है, जो धर्म बदलकर दलित से मुसलमान बने या मुसलमान हैं और दलितों जैसे काम करते हैं।

आठों मुस्लिम देशों ने दो टूक कहा कि इजरायल का कब्जे वाले फ़िलस्तीनी इलाकों पर कोई संप्रभु अधिकार नहीं है। बयान में चेतावनी दी गई है कि पश्चिमी तट में अपनाई जा रही नीतियाँ क्षेत्र में हिंसा और संघर्ष को और भड़का रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आखिरी बार 2015 में मलेशिया का दौरा किया था, जब दोनों देशों ने अपने संबंधों को एक बेहतर रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर पहुँचाया था। उनकी यह तीसरी मलेशिया यात्रा है।

सुलतानपुर के समाजसेवी सैयद एहसान अली उर्फ मुन्ना ने सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश करते हुए वल्लीपुर कस्बे में अपनी 1960 वर्ग फीट जमीन दुर्गा मंदिर के निर्माण के लिए दान कर दी है। जमीन की कीमत करीब 50 लाख रुपये है।

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनातनी के बीच चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों की वजह से दुनिया एक 'जंगल के कानून' की ओर बढ़ रही है जिसमें ट्रंप जब चाहे, जिसपर चाहे टैरिफ लगा देते हैं।

शेख आसिफ ISLAM यानी इंडियन सेक्युलर लार्जेस्ट असेंबली ऑफ महाराष्ट्र के संस्थापक हैं। उनका पूरा नाम शेख आसिफ शेख रशीद है। वह 2014-2019 के बीच मालेगांव सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक (MLA) रहे हैं।

हाल ही में महाराष्ट्र में 15 जनवरी को हुए निकाय चुनावों में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने 100 से अधिक सीटें जीती थीं, जिनमें छत्रपति संभाजीनगर में 33, मालेगांव में 21 और अमरावती में 15 सीटें शामिल हैं।

मुस्लिम प्रधानमंत्री को लेकर बहस के बीच राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते हैं कि जो योग्य होगा वह प्रधानमंत्री बनेगा। इसके लिए जरूरी नहीं कि वह सिख हो या फिर मुस्लिम।