
सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार के ड्राइवर की बागपत में हत्या हो गई। अजय के भाई देवेंद्र ने बताया कि 2 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे गांव का लवदीप और पुरनपुर नवादा का रहने वाला अमित पार्टी करने के बहाने अजय को घर से बुलाकर ले गए थे।परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में जेल में बंद बहू शालू, सुपारी किलर विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर को शनिवार दोपहर एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान वकील के जरिए बहू शालू ने कोर्ट में कहा कि उसने कोई चाबी आरोपी विशाल को नहीं दी और न ही बनवाई।

झांसी में एक नाबालिग नातिन ने अपने प्रेमी संग मिलकर नाना की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक नातिन ने कबूल किया कि नाना ने उसे अपने प्रेमी संग आपत्तिजनक हाल में देख लिया था इसलिए दोनों ने मिलकर उनकी हत्या कर दी और लाश को कुएं में फेंक दिया। गांववालों ने शुरू में इसे कुएं में गिरने से मौत माना।

कानपुर के अपार्टमेंट में एक दवा कारोबारी की खून से लथपथ लाश मिली है। कारोबारी के बेटा-बहू रात के 2 बजे एक पार्टी से लौटे तो फ्लैट का दरवाजा खुला था। अंदर कमरे में कारोबारी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। इस घटना से अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।
'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' के गायक हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की जिम के बाहर हत्या कर दी गई। अंकित बालियान पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए उनपर 12 राउंड गोलियां बरसाईं। अंधाधुंध फायरिंग के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
गोरखपुर के शिव कुमार तिवारी हत्याकांड की खूब चर्चा हो रही है। इस बीच इस हत्याकांड का एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमें एक नाबालिग शिव कुमार तिवारी पर तलवार से वार करता दिख रहा है। वायरल वीडियो में अधिवक्ता के पिता शिवकुमार जान बचाने के लिए हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगते नजर आ रहे हैं।
गांव में चाचा-भतीजे के बीच हुई मारपीट में घायल युवक की सोमवार को थाने पर तबीयत बिगड़ गई। पुलिस युवक को सीएचसी ले गई। वहां युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस युवक को अस्पताल ले जा रही थी लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
पति को पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी हो गई थी। यह भी पता चल गया था कि पत्नी को आपत्तिजनक वीडियोज के जरिए ब्लैकमेल किया जा रहा है। इस पर पति ने पत्नी के जरिए उसके प्रेमी को बुलाया। प्रेमी आया भी लेकिन उसने पति-पत्नी को एक साथ देखा तो भड़क गया। प्रेमी ने पति की हत्या कर दी।
Husband-Wife story: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक पति शादी के डेढ़ महीने बाद ही जल्लाद बन गया। उसने अपनी पत्नी को कत्ल कर घर के ही एक कमरे में दफना दिया। इस घटना के सामने आने से हर कोई हैरान रह गया है। मृतका की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पति और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सहारनपुर में बीच सड़क एक ई-रिक्शा ड्राइवर पर उसी की सवारी ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नशा उतरने के बाद आरोपी ने कहा कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई।