
रोहतास जिले के दिनारा में एक पेट्रोल पंप के मालिक का शव तालाब किनारे मिलने से सनसनी मच गई। दिनारा फिलिंग स्टेशन के मालिक प्रमोद सिंह की हत्या की आशंका जताई जा रही है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घटना के बाद से पत्नी अनु कुमारी बेसुध पड़ी है। वह पति के शव के पास बेसुध होकर बार-बार कह रही थी कि हमार पति सीधा साधा रहन तबो मार दिहलस हो दादा। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। गांव की महिलाएं किसी तरह उन्हें संभालने में लगी थीं।

रोहतास जिले के पडुरी गांव में बुधवार सुबह दो भांजों ने मिलकर अपने सगे मामा की गोली मारकर हत्या कर दी। मामा-भांजों में जमीन जायदाद को लेकर विवाद चल रहा था।

रोहतास जिले के अगरेर में प्रेमी की हत्या के मामले में प्रेमिका, उसके पति, पिता एवं भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषियों ने प्रेमी का पेट फाड़कर उसके गुप्तांग को काटकर पौधे पर लटका दिया था। उसकी लाश खेत में मिली थी।
रोहतास जिले के नौहट्टा में शनिवार शाम को चुनाव प्रचार के लिए निकले एक कांग्रेस नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कांग्रेस नेता की लाश रविवार सुबह सड़क किनारे खून से लथपथ मिली।
आरोप है कि वो रूबी कुमारी उम्र 16 वर्ष को घर से भगाकर ले गया था। वो करीब एक माह से उसके साथ रहता था। परिजनों के साथ युवती घर आने को तैयार नहीं हुई थी तो परिजनों ने कोई मामला थाने में दर्ज नहीं कराया।
रोहतास जिले के अमझोर में एक व्यापारी की जमीन विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दूसरे हत्याकांड से लोगों में दहशत है।
सुगंध कुमार यादव अपनी सास को डायन बताकर पत्नी पूनम देवी (35) को हमेशा मायके जाने से रोकना था। इसको लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। इसी बीच दो दिन पूर्व हीं पत्नी अपने मामा के घर से ससुराल लौटी थी। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद और बढ़ गया था।
एसपी ने कहा कि मृतका संतरा देवी का दामाद रवि चौधरी जिसका असली नाम नाजिम हुसैन है। वह अपनी साली रुपाली कुमारी से एकतरफा प्यार करता था। वह सारण जिले के गड़खा बाजार का रहने वाला है, जो फिलहाल में यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित नोएडा में रह रहा था।
बेरहमी के साथ सुशील कुमार की पीट-पीट कर हत्या क्यों कर दी गई? अभी इसके बारे में विशेष जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस घटना जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।