
पटना के सरिस्ताबाद में रविवार को राजकृष्ण नाम के एक युवक की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने घर में घुसकर उसे गोली मारी, फिर मौके से फरार हो गए। पुलिस हत्याकांड की जांच में जुटी है।

पटना के पारस अस्पताल में हुए शूटआउट के मामले में रिमांड पर लिए गए शूटर हत्याकांड के राज उगल रहे हैं। आरोपियों ने रात भर पार्टी की और सुबह चंदन मिश्रा की हत्या कर दी। हत्या से पहले गैंगस्टर शेरू सिंह ने शूटरों से 4 बार बात की थी।

पटना के दुल्हिन बाजार क्षेत्र में आदित्य उर्फ गुड्डू नाम के शख्स की सोमवार को घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई है। हत्यारों की तलाश की जा रही है।

गैंगस्टर चंदन मिश्रा की पटना के पारस अस्पताल में हत्या करने के बाद सभी शूटर पश्चिम बंगाल के कोलकाता भाग गए थे। कोलकाता के न्यू टाउन क्षेत्र में एक फ्लैट से बंगाल पुलिस और बिहार एसटीएफ ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। आधी रात को लूटपाट का विरोध करने पर मर्डर की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पटना में दो दिन पहले हुए वकील जितेंद्र मेहता के मर्डर केस में पुलिस ने उनकी बड़ी बेटी के आशिक सोनू उर्फ शोएब समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। सोनू ने ही सुपारी देकर अपनी प्रेमिका के पिता को मरवाया था।

पटना जिले में पुनपुन के पूर्व भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र केवट की अपराधियों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। वारदात शनिवार रात को उस वक्त हुई जब केवट अपने घर से खेत पर गए थे।

पटना में गोपाल खेमका के बाद एक और कारोबारी की हत्या कर दी गई है। रानी बाजार थाना क्षेत्र में बालू काराबोरी रमाकांत यादव को अपराधियों ने घर के बाहर गोली मारकर गुरुवार को मौत के घाट उतार दिया।

पटना के कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या बिल्डर अशोक शाह ने करवाई थी। शाह ने शूटर उमेश यादव को साढ़ी 3 लाख रुपये में सुपारी दी थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कारोबार को लेकर विवाद था। पुलिस मंगलवार शाम को पीसी में खुलासा करेगी।

गयाजी की एक शादीशुदा महिला की प्रेम प्रसंग के चलते पटना में हत्या कर दी गई। महिला की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी, जो बाद में अफेयर में बदल गई। रिश्ता टूटने पर युवक ने महिला को मारकर फेंक दिया।