
बिहार सरकार के अनुसार, 2025 के मुकाबले इस साल हत्या में 10.1 प्रतिशत, डकैती में 31.32 प्रतिशत और दंगों में 18.97 प्रतिशत कमी आई है। साथ ही पिछले साल के मुकाबले इस साल अपराधियों को सजा दिलाने की दर भी बढ़ी है।

बिहार के वैशाली जिले में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने यहां एक ठेकेदार रामनरेश राय को घेर कर गोली मार दी है। सुबह-सुबह मर्डर से यहां सनसनी फैल गई है।

कैमूर जिले के अधौरा में एक बुजुर्ग महिला की भूत करने के शक में बेरहमी से हत्या कर दी गई। गांव के ही एक परिवार के महिला एवं पुरुषों पर हत्या का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महिला की आंख फोड़ दी और चेहरे को गर्म रॉड से भी दागा।

नालंदा जिले के राजगीर में शनिवार सुबह पति ने चाकू से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। फिर थाने पहुंचकर पुलिस के सामने अपराध भी कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि पत्नी अक्सर भाभी से अवैध संबंध का ताना देती थी, उसे 30 साल पहले ही मार देना चाहिए था।
लिवइन पार्टनर के साथ अरवल से जहानाबाद जा रही एक महिला को बदमाशों ने ऑटो से उतारकर गोली मारकर हत्या कर दी। महिला का अपने पति से कोर्ट केस चल रहा था। वह अपने प्रेमी के साथ रह रही थी।
ईओ विमल कुमार हत्याकांड में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने सीएम सम्राट से पूछा कि क्या वह विधायक का एनकाउंटर कराएंगे? तेजस्वी ने ईओ मर्डर में डेहरी विधायक सोनू सिंह का हाथ होने का आरोप लगाया है।
पत्नी के आशिक संग भाग जाने के बाद तनाव में आए पति ने अपने 4 साल के मासूम भतीजे पर खुन्नस निकाल दी। छोटे भाई के परिवार से बदला लेने की नीयत से आरोपी ने भतीजे की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर भाग गया। वारदात नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र की है।
आशिक के लिए पति को चलती ट्रेन में मरवाने वाली परिवहन विभाग की एमवीआई समिता कुमार और उसके कथित प्रेमी राजू उर्फ धीरज को सरकारी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। विभाग ने समिता के निलंबन की प्रक्रिया शुरू भी कर दी है।
समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में बीते एक महीने से लापता 9वीं के छात्र ईशांत कुमार का शव बुधवार को पुलिस ने बरामद कर लिया। उसे मारकर जमीन में 10 फीट नीचे गाड़ दिया गया था। जैसे ही उसकी लाश बाहर निकाली गई, वहां माहौल गमगीन हो उठा।
बिहार में हाल ही में अपनों के साथ विवाद में महिलाओं की हुई हत्याओं ने झकझोर कर रख दिया है। मोतिहारी से रोहतास, कैमूर और नवादा तक, अवैध संबंध, दूसरी शादी और पति से झगड़े में महिलाओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई।