
मुंबई इंडियंस को सत्र की दूसरी जीत का इंतजार है। हार्दिक पांड्या की टीम ने लगातार चार मैच हारने के बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत की तलाश में है। दोनों टीमों का प्रदर्शन विपरीत रहा है। गुजरात ने लगातार तीन मैच जीतकर लय हासिल की है, जबकि मुंबई की बल्लेबाजी और गेंदबाजी में निरंतरता की कमी है।

भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने मुंबई इंडियंस के पेस अटैक की जमकर आलोचना की है। उन्होंने शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर दोनों को टीम से बाहर करने की सलाह दी है।

जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मैदान पर अपनी भड़ास निकालते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना का अनदेखा वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस अब इस वीडियो को देखकर परेशान है।

आईपीएल के इतिहास में अपने शुरुआती 6 मुकाबलों में एक भी मैच ना जीतने वाली केकेआर अकेली टीम नहीं है, बल्कि इससे पहले चार टीमें ऐसा कर चुकी हैं, जिसमें विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी और रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने भी ये शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया था।
पूर्व महान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि वे सिर्फ खिलाड़ियों को सपोर्ट करते हैं और उन्हें चुनौतियां देते हैं। वह उन्हें कंट्रोल नहीं करते हैं। पंजाब किंग्स ने पांच में से 4 मैच जीते हैं।
आईपीएल 2026 में लगातार 5 मैचों में विकेट नहीं ले पाने के बावजूद जसप्रीत बुमराह का मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने समर्थन किया है। इसके साथ ही उन्होंने कप्तान हार्दिक पांड्या का भी बचाव किया है। जयवर्धने ने कहा कि टीम की लगातार चौथी हार की जिम्मेदारी सिर्फ पांड्या की नहीं है।
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पांड्या का बतौर कप्तान रिकॉर्ड में जमीन आसमान का अंतर दिखता है। जीटी की कप्तानी करते हुए हार्दिक 70 प्रतिशत मैच जीते हैं।
क्विंटन डी कॉक आईपीएल में तीन अलग-अलग टीमों के लिए शतक जड़े वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने हैं। मुंबई इंडियंस के लिए यह कारनामा करने से पहले डिकॉक ने लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए सेंचुरी ठोकी थी।
जसप्रीत बुमराह IPL 2026 में अभी तक एक भी विकेट नहीं निकाल पाए हैं। बुमराह ने एक या दो नहीं, बल्कि इस सीजन 5 मैच खेल लिए हैं। यहां तक कि पिछले 6 आईपीएल मैचों में उनका एक भी विकेट नहीं है। इसके पीछे का कारण जान लीजिए।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कहा है कि हार्दिक पांड्या को कप्तानी से विश्राम ले लेना चाहिए और रोहित शर्मा को फिर से मुंबई इंडियंस का कप्तान बना देना चाहिए। उनके साथ पहले अन्याय हुआ है।