
सिंधौली में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव के निधन से शोक का माहौल है। उनके परिवार और रिश्तेदारों ने इस अप्रत्याशित घटना पर दुख जताया है। प्रतीक की मां साधना गुप्ता कवि विद्रोही के परिवार से जुड़ी थीं। परिवार में पुरानी यादें ताजा हो गई हैं।

सोनभद्र के उरमौरा में समाजवादी पार्टी कार्यालय में स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि इस दुखद घटना से अपूर्णीय क्षति हुई है। सभा में कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Prateek Yadav Death News:प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार लखनऊ के भैंसाकुंड घाट पर किया गया। प्रतीक यादव को अपर्णा के पिता अरविंद ने मुखाग्नि दी। प्रतीक की अर्थी को शिवपाल के बेटे आदित्य यादव समेत परिवार के कई सदस्य ने कंधा दिया।

Prateek Yadav death: प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया है। मुलायम का बेटा होकर भी प्रतीक यादव को क्यों रास नहीं आई सत्ता की चकाचौंध? प्रतीक यादव ने जिम में तो खूब पसीना बहाया पर पारिवार में रची-बसी सियासी संस्कृति से उनका नाता नहीं जुड़ा।
प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की प्रेम कहानी किसी फिल्मी पटकथा जैसी रही, जिसकी शुरुआत स्कूल के दिनों में ई-मेल के जरिए हुए इजहार-ए-मोहब्बत से हुई थी। करीब 10 साल के अफेयर के बाद 2011 में सैफई में दोनों की शादी हुई थी।
पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने शोक व्यक्त किया। दोनों पार्टियों के नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से शांति की प्रार्थना की।
प्रतीक यादव के निधन ने मुलायम सिंह यादव के परिवार को गहरा सदमा दिया है। अखिलेश यादव के भाई होने के बाद भी प्रतीक ने भले ही राजनीति से दूरी रखी, लेकिन परिवार की मजबूती में उनका अहम योगदान था।
Prateek Yadav Death: अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत से हैरान उनके एक करीबी ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बताया कि प्रतीक की तबीयत सुबह अचानक बिगड़ी और वह किचन में बेसुध होकर गिर पड़े थे।
लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव के निधन