
मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शां को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अर्जी खारिज कर दी है। कोर्ट ने मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शां अंसारी की शहर के देवढ़ी बल्लभदास स्थित 9.44 करोड़ की कुर्क की गई संपत्ति के डीएम के आदेश को बहाल रखा।

माफिया मुख्तार अंसारी के घर लंबे समय बाद खुशियां छाईं हुई हैं। उनके छोटे बेटे उमर अंसारी ने भी शादी रचा ली है। 14 नवंबर को दिल्ली के एक रिसार्ट में हुई शादी की फोटो और वीडियो अब वायरल हो रहे हैं। इस अवसर पर मुख्तार अंसारी का पूरा परिवार और करीबी जुटे रहे।

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने आवंटियों को घर की चाबी सौंपी। माफिया मुख्तार अंसारी की जब्त की गई जमीन पर ये फ्लैट बनाए गए हैं। आवंटन पत्र वितरण और सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना के उद्घाटन अवसर पर सीएम योगी ने जनसभा को भी संबोधित किया।

एलडीए ने मुख्तार अंसारी की खाली करवाई जमीन पर 72 फ्लैट बनवाए हैं, जिनकी मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पारदर्शी तरीके से लॉटरी कराई गई। लॉटरी में चयनित आवंटियों को अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को स्वयं चाबी सौंपी।

मुख्तार अंसारी के बेटों अब्बास अंसारी और उमर अंसारी को शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई। गजल होटल मामले में ट्रायल कोर्ट की सुनवाई पर रोक बढ़ा दी है। वहीं, कोर्ट ने राज्य सरकार को याचिका पर जवाब के लिए अंतिम अवसर दिया है।

आजम खां को लेकर एक नया दावा सामने आया है। पूर्व राज्यसभा सांसद शाहिद सिद्दीकी ने दावा किया कि आजम खां को जेल में धीमा जहर दिया जा रहा था। इससे बचने के लिए वह खुद अपना खाना बना रहे थे। इस दावे पर अब आजम खां का बयान आ गया है।

यह आदेश न्यायमूर्ति डॉ गौतम चौधरी ने उमर अंसारी की अर्जी पर उसके अधिवक्ता और सरकारी वकील को सुनकर शुक्रवार को दिया। गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाने में उमर अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि उसने गैंगस्टर एक्ट में जब्त जमीन को कोर्ट से छुड़वाने के लिए अपनी मां के फर्जी हस्ताक्षर किए हैं।

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के दोबारा हाईकोर्ट पहुंचते ही विधायकी वापस मिल गई है। विधानसभा सचिवालय ने सोमवार की शाम अब्बास की सदस्यता बहाल करने का आदेश जारी कर दिया। इससे ठीक पहले सोमवार की सुबह विधायकी बहाल कराने के लिए अब्बास दोबारा हाईकोर्ट पहुंचे थे।

मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी पर शिकंजा कस गया है। उमर अंसारी को अपने गृह जिले गाजीपुर की जेल से कासगंज जेल शिफ्ट कर दिया गया है। उमर को मां अफ्शां का फर्जी हस्ताक्षर कर याचिका दायर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

मुख्तार अंसारी के छोटा बेटे उमर अंसारी को गाजीपुर की पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। उसे लखनऊ के दारुलशफ़ा विधायक निवास से गिरफ्तार किया गया है। उमर पर अपनी मां और 50 हजार की इनामी अफशां अंसारी का फर्जी हस्ताक्षर कर याचिका दायर करने का आरोप लगा है।