
मऊ में मुख्तार गैंग के हिस्ट्रीशीटर को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ 32 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आईएस-191 गिरोह के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई में लगी है।

चिरैयाकोट पुलिस ने मुख्तार अंसारी गैंग के सहयोगी हिस्ट्रीशीटर सुधीर सिंह को गिरफ्तार किया है, जो पिछले एक साल से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ मऊ और बलिया में कुल 32 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस और मोबाइल बरामद किया। पुलिस जांच जारी है।

Jamtara News: जामताड़ा जिले के सहाना तालाब की बंदोबस्ती की प्रक्रिया में मुख्तार अंसारी ने 58 हजार रुपये की बोली लगाई। उन्हें 2026-27 के लिए तालाब में मत्स्य पालन का अधिकार दिया गया है। सहाना तालाब का कुल रकबा आठ एकड़ है और वार्षिक सुरक्षित जमा राशि 80,300 रुपये निर्धारित की गई थी।

Lohardaga News: अंजुमन इस्लामिया सेन्हा के अध्यक्ष और सचिव पद के लिए रविवार को चुनाव हुआ। मोख्तार अंसारी अध्यक्ष और अजहरुद्दीन अंसारी सचिव चुने गए। मोख्तार को 560 और अजहरुद्दीन को 407 मत मिले। निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। चुनाव में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी और बहू निकहत गुरुवार को कोर्ट में पेशी पर बांदा पहुंचे। इस दौरान अब्बास ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर अपनी जान को खतरा बताया और सुरक्षा बढ़ाने की गुहार लगाई।
मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को लखनऊ वाला बंगला भी वापस मिल गया है। कोर्ट के निर्देश के बाद नगर निगम ने बंगले की चाबी अफजाल अंसारी को सौंप दी।
माफिया मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर अंगद राय पर पुलिस और प्रशासन का शिकंजा कस गया है। पत्नी के नाम पर खरीदी गई 9.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली गई है। वहीं, मुख्तार के भाई सांसद अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है।
गाजीपुर में पुलिस ने मुख्तार अंसारी के गैंग के शार्प शूटर अंगद राय की 9.50 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया। यह संपत्ति संगठित अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई थी। अंगद राय पर हत्या, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने संपत्ति की कुर्की के दौरान मुनादी भी कराई।
मुख्तार अंसारी के इलाके गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि माफिया को मिट्टी में मिलाने का संकल्प पूरा किया है। अपराधियों माफिया को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गाजीपुर में माफिया मुख्तार अंसारी के गैंग से जुड़े सदस्यों के शस्त्र लाइसेंसों की जांच में अनियमितता पाई गई। सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ है। कुल चार मुकदमे अब तक दर्ज हो चुके हैं, जिसमें शस्त्र लिपिक प्रेमाशंकर वर्मा को भी आरोपी बनाया गया है।