
विकासशील इंसान पार्टी के चीफ मुकेश सहनी ने बड़ा दावा किया है। उन्होने कहा कि अभी गृह विभाग छीना गया है। बीजेपी बहुत जल्द नीतीश कुमार से सीएम की कुर्सी भी छीन लेगी। बिहार में लोकतंत्र को भाजपा ने खत्म कर दिया है।

VIP चीफ मुकेश सहनी ने कहा कि सरकार ने जीविका दीदी से वादा किया कि हम दो लाख रुपये देंगे। पहले किस्त के तौर पर 10 हजार रुपये दिए गए। एक लाख 90 हजार और देने की बात कही गई है।

मुकेश सहनी चुनावी सभाओं में यह कहते रहे कि महागठबंधन के दलों को मल्लाह-निषाद पूरा समर्थन दें, महागठबंधन जीता उसके समाज का बेटा बिहार का उपमुख्यमंत्री बनेगा। बावजूद इसके मल्लाह-निषाद सहित इनसे जुड़ी उपजाति समूहों का वोट सहनी अपनी या महागठबंधन की झोली में शिफ्ट नहीं करवा सके।

Bihar Results Mukesh Sahani VIP Seats: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार मुकेश सहनी की वीआईपी का खाता भी नहीं खुला। VIP दिन में मतगणना के दौरान एक सीट पर आगे थी, मगर कुछ समय बाद पिछड़ गई।

Bihar Results Mahagathbandhan Seats: महागठबंधन में शामिल आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों को तगड़ा झटका लगा है। मुकेश सहनी की वीआईपी तो अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। महागठबंधन इस चुनाव में डूब गया है।

Bihar Assembly Elections Results: बिहार में 38 जिलों की 243 सीटों के चुनाव नतीजों के लिए 46 मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग से पहले चुनाव आयोग ने पुलिस को पूरी सख्ती से कानून व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है।

Bihar Election Results Counting Process: बिहार के चुनाव नतीजों से पहले मतगणना नियमों और उसकी प्रक्रिया बताते हुए चुनाव आयोग ने कहा है कि ईवीएम मतों की गिनती सुबह 8.30 बजे से शुरू होगी। सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलट गिने जाते हैं।

Bihar Counting Results: बिहार की 243 सीटें 38 जिलों में फैली हैं। शिवहर जिला में सबसे कम एक सीट है। पटना में सबसे ज्यादा 14 सीट। मतगणना के लिए 46 काउंटिंग सेंटर बने हैं। जानिए किन जिलों में एक से अधिक केंद्र बने हैं।

Bihar Opinion Polls 2025: बिहार में मतदान खत्म होने के बाद चैनल और सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल नंबर आने लगे हैं। ओपिनियन पोल में नीतीश और एनडीए की जीत का अनुमान लगाया था और एग्जिट पोल में उसी तरह का ट्रेंड दिख रहा है।

महागठबंधन के डिप्टी सीएम कैंडिडेट मुकेश सहनी बिहार विधानसभा के चुनाव नतीजों के बाद भाजपा के साथ जाने की खबरों को लेकर मीडिया पर भड़क गए हैं। उन्होंने पूछा कि क्या वो सुसाइड कर लें या झूठी खबर फैलाने वाले को गोली मार दें।