
मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के काठीवाड़ा गांव में पाया जाने वाला 'नूरजहां' आम अपने असाधारण बड़े साइज और खास खूबियों के लिए प्रसिद्ध है, जिसका वजन पपीते से भी भारी यानी 3 से 5 किलोग्राम तक होता है।

मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों में भोपाल और इंदौर सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक लड़की और एक लड़का रिलेशनशिप में थे। इस दौरान दूसरी जगह रिश्ता तय होने पर लड़के ने फोटोज और वीडियो परिवार को भेज दिया। रिश्ता टूटने पर दोनों परिवारों में जमकर मारपीट हुई है।

मध्य प्रदेश के देवास जिले में अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग और पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिसमें छह वनकर्मी घायल हो गए। इस हमले में सरकारी वाहनों और जेसीबी मशीन को भी नुकसान पहुंचा।
मध्य प्रदेश के ऊंचेहरा थाना क्षेत्र स्थित परसमनिया गढ़ी में दो महिलाओं के बीच हुए विवाद के दौरान चली गोली से नागोद राजघराने की बहू योगिता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़ित योगिता सिंह बाबा राजा की पत्नी हैं। पुलिस ने गोली चलाने की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। यहां बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में पिता को हिरासत में लिया है।
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक समलैंगिक युवक का फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। युवक के परिजनों ने उसके पार्टनर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों ने कुछ दिन पहले मंदिर में शादी की थी।
मध्य प्रदेश के गुना में तैनात 25 वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल निशा शर्मा ने अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी। दोपहर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो निशा फंदे से लटकी पाई गईं।
बुरहानपुर में गुड अस्पताल पर गंभीर आरोप लगे हैं। गंभीर खामियों के चलते अस्पताल का लाइसेंस एक माह के लिए कैंसल किया गया था। लेकिन आरोप है कि फ्री इलाज का वादा कर मरीज भर्ती किए जा रहे हैं।
एमपी के बैतूल में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गलत पहचान के कारण आरोपियों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।